BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सांसद खेल महोत्सव की तैयारी और फौती नामांतरण पर घरघोड़ा में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सांसद खेल महोत्सव की तैयारी और फौती नामांतरण पर घरघोड़ा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Basant Ratre
Last updated: November 4, 2025 3:31 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
IMG 20251104 WA00521
SHARE


घरघोड़ा। जनपद पंचायत सभागार भवन में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी (आईएएस) ने की। बैठक में शिक्षा विभाग एवं जनपद पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्राम पंचायतों के सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सांसद खेल महोत्सव की तैयारी एवं अविवादित फौती नामांतरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने को लेकर चर्चा करना था।


एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 नवम्बर से 8 नवम्बर तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खेल महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं — जैसे मैदान की तैयारी, आवास, भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधा — पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएं, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इस अवसर पर तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से अविवादित फौती नामांतरण की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अब तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर इस प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाया जा रहा है।


बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार चौधरी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह, ग्राम पंचायतों के सचिव, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समयसीमा के भीतर करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक सुचारू रूप से पहुँच सके।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251030 WA0014 पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में कुल 52 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु मिली लगभग ₹2 करोड़ 80 लाख की सौगात
Next Article IMG 20251104 WA0056 फ़ोटो और व्यावसायिक मुद्रण के क्षेत्र की गुणवत्ता में सुधार के लिये आर्यश प्रिंटिंग प्रेस ने छत्तीसगढ़ में पहली एचपी इंडिगो डिजिटल प्रेस स्थापित की
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026
KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d