BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में कुल 52 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु मिली लगभग ₹2 करोड़ 80 लाख की सौगात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से नगर पंचायत पांडातराई में कुल 52 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों हेतु मिली लगभग ₹2 करोड़ 80 लाख की सौगात

Basant Ratre
Last updated: November 3, 2025 5:41 pm
Basant Ratre 258 Views
Share
3 Min Read
IMG 20251030 WA0014
SHARE

पंडरिया जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर सक्रिय पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से लगातार विधानसभा की जनता को विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। इन विकास कार्यों से जनता को लाभ मिल रहा है वहीं उन्हें सुगम आवागमन, प्रकाश व्यवस्था व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। नगर पंचायत पांडातराई में विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से कुल 52 अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 2 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपए की सौगात नगर वासियों को मिली है। इसके तहत नगर में मूलभूत सुविधाओं, सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, मुक्तिधाम, मूर्ति स्थापना,टॉप निर्माण,आहता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष जैसे विभिन्न अधोसंरचना एवं विकास कार्यों का निर्माण होगा। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगर पंचायत पांडातराई की जनता की सुविधा एवं उनकी मांगों को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। नगरवासियों की सुविधा एवं नगर के विकास को गति देने के लिए आज 2 करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। हाल ही में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को देखते हुए नगर में उप तहसील की स्थापना भी की गई जो डबल इंजन भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता एवं विकास नीति को दर्शाती है। आज नगर पंचायत पांडातराई को मिली इस सौगात से नगर के विकास एवं जनता को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुगम सड़क, नाली निर्माण से पानी जाम की समस्या से निजात मिलेगा। इन विकास कार्यों से जनता को सुविधा मिलेगी वहीं नगर की आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने आगे कहा कि जनता की सुविधाओं का विस्तार करना और अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके पूर्व भी पांडातराई नगर में पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पीएम आवास, बाईपास निर्माण और तहसील कार्यालय की स्थापना जैसे विकास कार्यों की सौगात नगर वासियों को मिली है। जनता को सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले यही हमारा लक्ष्य है। निरंतर विकास कार्यों की स्वीकृति, उनके क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता से हो रहें अधोसंरचना निर्माण कार्यों से आज पांडातराई नगर एवं पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है। नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251031 WA0165 घरघोड़ा जनपद का बड़ा पंचायत घोटाला – छोटेगुमड़ा के सचिव गोपाल ठाकुर के इशारों पर चल रही है जनपद की सत्ता? क्या जनपद CEO विनय चौधरी बन गए हैं कठपुतली?
Next Article IMG 20251104 WA00521 सांसद खेल महोत्सव की तैयारी और फौती नामांतरण पर घरघोड़ा में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?