BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: छाल पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा रिमांड पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

छाल पुलिस ने मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में भेजा रिमांड पर

Basant Ratre
Last updated: September 15, 2025 10:53 am
Basant Ratre 110 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250914 WA0040
SHARE

रायगढ़, 14 सितंबर । रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की गंभीर घटना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रार्थी सुमित राठौर पिता प्रेमशंकर राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी नाकिन बांकीमोंगरा, जिला कोरबा हाल मुकाम भारत चन्द्रा का किराये का मकान बोजिया थाना छाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह इनमोबिल कंपनी हैदराबाद में सुपरवाइजर है और बरभौना स्थित बालाजी ऑफिस का कार्य देखता है।

11 सितंबर की शाम वह अपने टीम लीडर सुनील श्रीवास के साथ मोटरसाइकिल से नावापारा जा रहा था। रास्ते में गडाईनबहरी शराब भट्ठी के पास लघुशंका के लिए रुके, तभी वहां मौजूद खुलेश्वर राठिया उर्फ फुलेश्वर ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए उनके मोटरसाइकिल में रखे फावड़े से सुनील के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल सुनील को तत्काल छाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 163/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी खुलेश्वर राठिया उर्फ फुलेश्वर पिता युवराज राठिया उम्र 21 वर्ष निवासी गडाईनबहरी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त फावड़ा और मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर (क्रमांक CG 13 AJ 9574) जप्त की।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उसकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह, प्रधान आरक्षक शंभू प्रसाद पाण्डेय और आरक्षक सतीश जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250914 WA0038 रायपुर में फिर बहेगी भक्ति की गंगा: बागेश्वर धाम सरकार की ‘श्री हनुमंत कथा’ की तैयारियां हुईं तेज भव्य आयोजन हेतु गुढ़ियारी में कार्यक्रम कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन, सेवादारों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां
Next Article IMG 20250915 WA0023 एनटीपीसी तलईपल्ली में हिंदी दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

4 14
तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना
रायगढ़ September 1, 2026
12 6
जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध
रायगढ़ September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
शक्ति September 1, 2026
spiral null 1788184906047
सांसदों की दो टूक—सड़क, स्कूल और जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास कार्यों की खुली समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर विकासखंड में बनेगा मॉडल ग्राम
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?