BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: घरघोड़ा न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, सैकड़ों प्रकरणों का हुआ निराकरण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

घरघोड़ा न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, सैकड़ों प्रकरणों का हुआ निराकरण

Basant Ratre
Last updated: September 14, 2025 9:02 am
Basant Ratre 57 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250914 WA0001
SHARE

Contents
दाम्पत्य जीवन में सुलह से नया सवेरास्वास्थ्य शिविर का आयोजनअधिवक्ताओं एवं जनता की सक्रिय भागीदारी

घरघोड़ा, 13 सितम्बर 2025 —
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा श्री जितेंद्र जैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के मार्गदर्शन में आज घरघोड़ा स्थित जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर में वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।

1000296633

तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में कुल चार खंडपीठों का गठन किया गया, जिनका नेतृत्व क्रमशः श्री अभिषेक शर्मा (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश), श्री दामोदर चंद्र (वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश), श्रीमती काम्या अय्यर एवं सुश्री प्रीति झा (व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी) ने किया।

लोक अदालत में आपसी सहमति व राजीनामे के आधार पर 549 नियमित प्रकरणों और 3,60,316 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत मामलों के माध्यम से पक्षकारों को कुल ₹59,91,01,383 की धनराशि का लाभ मिला।

1000296638

दाम्पत्य जीवन में सुलह से नया सवेरा

इस अवसर पर एक विशेष प्रकरण में, श्री अभिषेक शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत दाम्पत्य अधिकारों की पुनर्स्थापना हेतु लाए गए मामले में पति-पत्नी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। विवाह 5 अप्रैल 2017 को हुआ था और उनके एक कन्या संतान भी है। आपसी मतभेद के चलते उत्पन्न विवाद के बाद यह मामला न्यायालय में लाया गया था।

लोक अदालत में समझाइश दिए जाने तथा दांपत्य जीवन के महत्व को समझाए जाने पर दोनों पक्ष साथ रहने को सहमत हुए और राजीनामे के आधार पर प्रकरण समाप्त किया गया। इस सफल सुलह ने एक टूटते हुए परिवार को फिर से जोड़ा।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लोक अदालत के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित पक्षकारों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

अधिवक्ताओं एवं जनता की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में तालुका अधिवक्ता संघ घरघोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारी, पैरा लीगल वॉलंटियर्स एवं बड़ी संख्या में पक्षकारों ने भाग लेकर लोक अदालत को सफल बनाया।

इस आयोजन की जानकारी तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश श्री शहाबुद्दीन कुरैशी ने दी।


Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250909 WA0030 थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध शराब तस्करी करते बिचौलिया गिरफ्तार
Next Article IMG 20250914 WA0004 थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चोरी के दो मामलों में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 0000000061dc72089f80be9d7aa809f7
🚛 “बाईपास सिर्फ़ बोर्ड पर, ट्रक सीधे शहर के ‘हार्ट’ में” – घरघोड़ा में भारी वाहनों की बेखौफ एंट्री 🚛
Blog February 12, 2026
गरियाबंद : नंदीगण संग विराजित परमात्मा शिव की भव्य झांकी बनी आस्था का केंद्र
Blog February 11, 2026
बिलासपुर : संभाग स्तरीय रोजगार मेला 12 एवं 13 फरवरी को
Blog February 11, 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर ने फाइलेरिया की दवा स्वयं खाकर नागरिकों को दवा सेवन करने किया अपील
Blog February 11, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?