BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 43 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 43 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Basant Ratre
Last updated: August 18, 2025 7:54 pm
Basant Ratre 137 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250818 WA0028
SHARE

थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 43 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलाईगढ़। थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी इमरान खान पिता इब्राहिम खान, निवासी ग्राम पवनी, पिछले कई वर्षों से एसबीआई का किओस्क बैंक संचालित कर ग्रामीणों से ठगी कर रहा था।प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पवनी निवासी पूरनलाल वैष्णव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उनके पिता आनंद राम वैष्णव, जो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, वर्ष 1992 में रिटायर हुए थे और उन्हें पेंशन प्राप्त होती थी। वर्ष 2013 से आरोपी इमरान खान गांव में एसबीआई किओस्क बैंक चला रहा था। वृद्धावस्था और स्वास्थ्य खराब होने पर आनंद राम घर पर ही बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए रकम निकलवाते थे।

इसी दौरान आरोपी ने उनकी सहमति के बिना खाते में एसआई सिस्टम सक्रिय कर लिया और वर्ष 2016 से 2024 तक हर माह आने वाली पेंशन राशि का बड़ा हिस्सा अपने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने लगा।इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 2024 में खाते की जांच कराने पर मात्र ₹80 का बैलेंस मिला। बैंक से स्टेटमेंट निकालने पर यह सामने आया कि आरोपी ने करीब 35 लाख रुपए का गबन किया है।

वहीं, पूरनलाल के भाई परेश्वर वैष्णव और भाभी हेमलता वैष्णव से भी आरोपी ने करीब 15 लाख रुपए की ठगी की। कुल मिलाकर आरोपी ने 43 लाख रुपए का हेरफेर किया।मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इमरान खान और उसके पिता इब्राहिम खान के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक श्री अनजाने वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे के निर्देशन तथा एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर प्रभारी सारंगढ़ की टीम ने आरोपी को बलौदा बाजार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम का उपयोग शादी-विवाह, मेडिकल दुकान में निवेश और ट्रेडिंग में लगाने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध में उपयोग किए गए कंप्यूटर सिस्टम, बायोमेट्रिक मशीन, फर्जी सील, पासबुक और दो एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

👉 थाना बिलाईगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैले धोखाधड़ी गिरोहों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250818 WA0004 गुढ़ियारी में गोविंदाओं का जोश, भक्ति और संगीत का संगम: विशाल दही हांडी उत्सव मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न
Next Article spiral null 1755527477020 बरौद कोल माइंस के विस्थापितों की गूंज – रायगढ़ में उठी हक की हुंकार, “अबकी बार अधिकार लेकर रहेंगे”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?