BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एसईसीएल रायगढ़ में मजदूरों का महा-आंदोलन: 52 सूत्रीय मांगें नहीं मानीं तो 22 अगस्त से खदानें ठप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एसईसीएल रायगढ़ में मजदूरों का महा-आंदोलन: 52 सूत्रीय मांगें नहीं मानीं तो 22 अगस्त से खदानें ठप

Basant Ratre
Last updated: August 8, 2025 8:58 pm
Basant Ratre 121 Views
Share
4 Min Read
IMG 20250808 WA00161
SHARE

घरघोड़ा। कोयला मजदूर सभा (HMS) रायगढ़ क्षेत्र ने प्रबंधन के खिलाफ सीधी टक्कर का ऐलान कर दिया है।

औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 22K के तहत संघ ने 52 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए साफ कहा है कि अगर अब भी प्रबंधन ने मजदूरों की आवाज नहीं सुनी, तो 22 अगस्त 2025 से रायगढ़ क्षेत्र की सभी खदानों में उत्पादन और परिवहन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और चक्काजाम होगा।सालों से लंबित मुद्दे, मजदूरों में गुस्सा

संघ के महामंत्री ने बताया कि ये मांगे केवल कागज पर लिखी बातें नहीं हैं, बल्कि हर मजदूर, भूविस्थापित, ठेका कर्मी और उनके परिवार की जिंदगी से जुड़ी हैं।मांग पत्र में खदानों की सुरक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी, और ठेका मजदूरों के शोषण जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

मुख्य आरोप और समस्याएंसुरक्षा मानकों की अनदेखी – बिना फिटनेस और प्रमाणपत्र के वाहन खदानों में दौड़ रहे हैं, विस्फोटक सामग्री (नोनेल और बूस्टर) का खतरनाक तरीके से परिवहन किया जा रहा है, कई खदानों में न तो फेंसिंग है, न ही बेंच या बैरियर, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।भ्रष्टाचार और पदोन्नति में धांधली – प्रबंधन पर पदोन्नति में मनमानी, पक्षपात और गलत तरीके से प्रमोशन देने के आरोप, आवास आवंटन में गड़बड़ी, समिति की सहमति के बिना घर बांटना।भूविस्थापितों के साथ धोखा – मुआवजा और नौकरी में लापरवाही, पुनर्वास योजना में ग्रामीणों के साथ छल।ठेका मजदूरों का शोषण – सुरक्षा उपकरण न देना, एचपीसी नियमों के तहत वेतन न देना, बिना आईएमई/वीटीसी/आईडी कार्ड के काम कराना, और महिलाओं के रोजगार में भारी कमी।स्थानीय जनता की समस्याएं – खस्ताहाल सड़कें (ऐडू पुल से घरघोड़ा चौक और धूल चौक से लाला माता चौक तक), कई क्षेत्रों में बसों में ड्राइवरों की कमी, खदानों में रेस्ट सेल्टर और शौचालय न होना, पेयजल व एंबुलेंस की कमी से बीमार मजदूरों की मौत तक हो जाना।

महिला सशक्तिकरण की अनदेखी – पढ़ी-लिखी महिलाओं को ऑफिस, डीजल फिलिंग और सबस्टेशन अटेंडर जैसे पदों पर मौका न देना।सीएसआर में लापरवाही – प्रभावित गांवों में विकास कार्यों की अनदेखी, वादों के बावजूद कोई ठोस काम नहीं।निर्धारित धरना कार्यक्रम6 अगस्त: बरौद खदान परिसर में धरना8 अगस्त: जामपाली खदान परिसर में धरना

11 अगस्त: बिजारी खदान परिसर में धरना13 अगस्त: छाल खदान परिसर में धरना19–21 अगस्त: रायगढ़ क्षेत्रीय मुख्यालय में क्रमिक भूख हड़ताल22 अगस्त से: सभी खदानों में उत्पादन और परिवहन ठप, चक्काजामसंघ की चेतावनीमहामंत्री ने कहा –“हमारी 52 मांगें हर मजदूर के खून-पसीने और सालों की मेहनत की कीमत हैं। प्रबंधन अगर इसे नजरअंदाज करेगा, तो रायगढ़ की धरती से एक भी कोयले की गाड़ी नहीं निकलेगी।

आंदोलन में किसी भी गतिरोध या नुकसान की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।”बताया जाता है कि एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के मजदूरों में गुस्सा चरम पर है। आंदोलन की चेतावनी के बाद खदान क्षेत्रों और आसपास के गांवों में चर्चा तेज हो गई है। मजदूर संगठन का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ मजदूरों की नहीं, बल्कि हर उस परिवार की है जो इस धरती पर अपनी मेहनत की कमाई से जीवन चला रहा है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250808 WA0009 scaled सेजेस कोतरा में “मेगा पीटीएम में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पालकों से प्रोजेक्टर के माध्यम से की विस्तृत चर्चा**👉विद्यालय की योजनाओं और प्रयासों की हुई सराहना
Next Article collage 5 1 1754881895050 ग्राम पंचायत टुंडरी में भोजली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?