BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : बिहान योजना से बदली किस्मत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : बिहान योजना से बदली किस्मत

Basant Ratre
Last updated: July 23, 2025 7:29 pm
Basant Ratre 93 Views
Share
3 Min Read
SHARE

स्कूटी और ऑटो की मालकिन बनीं लखपति दीदी तामेश्वरी साहूरायपुर, 23 जुलाई 2025

ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई बयार बह रही है। यह बदलाव हुआ है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के माध्यम से, जिसके तहत महिला स्व-सहायता समूह की बहनें आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। ऐसी ही प्रेरक कहानी है विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम परेवाडीह की लखपति दीदी श्रीमती तामेश्वरी साहू की, जिन्होंने अपने हौसले और आत्मविश्वास के बल पर संघर्षों को पार करते हुए अपने सपनों को साकार किया है।श्रीमती साहू ने बताया कि वे प्रज्ञा स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं।

बिहान योजना से जुड़ने से पूर्व वे केवल घरेलू कार्य और कृषि पर निर्भर थीं। पारिवारिक आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। बिहान के अंतर्गत बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण प्राप्त कर उन्होंने किराना दुकान प्रारंभ की, किंतु दुकान में आग लगने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बिहान से पुनः सहयोग प्राप्त कर उन्होंने दोबारा दुकान शुरू की।इस दौरान ग्राम पदुमतरा स्थित सीएलएफ में उन्हें भोजन निर्माण का कार्य मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

उन्होंने बताया कि अब तक बिहान योजना के अंतर्गत वे लगभग 5 से 8 लाख रुपए तक का ऋण प्राप्त कर चुकी हैं। वर्तमान में वे किराना दुकान के संचालन के साथ-साथ बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता के लिए जनजागरूकता अभियान भी चला रही हैं।उनकी वार्षिक आमदनी अब लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये हो चुकी है।

वे गौरवपूर्वक बताती हैं कि पहले उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे अपनी खुद की स्कूटी और ऑटो खरीद पाएंगी, किंतु बिहान योजना से जुड़कर यह सपना साकार हो सका। बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब ग्रामीणजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने का कार्य कर रही हैं। श्रीमती तामेश्वरी साहू ने बिहान योजना के माध्यम से मिली इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सत्य की पुकार और सिस्टम की दीवारें: न्याय के लिए तड़पती एक 70 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति
Next Article IMG 20250717 WA0013 अंधेरे में डूबे एनटीपीसी प्रभावित गांव, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें भ्रष्टाचार की ओर इशारा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1777037049796
औचक निरीक्षण से हिली स्वास्थ्य व्यवस्था: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर फोकस, लापरवाही पर सख्ती के संकेत
Blog April 24, 2026
file 00000000c5e47208a577f46b7fce2661
💥👉 24 अप्रैल को लगेगा रोजगार का बड़ा मेला – सैकड़ों युवाओं को मिलेगा मौका!
Blog April 23, 2026
IMG 20260423 172633
💥👉जांजगीर-चांपा में शिक्षकों की भर्ती का सुनहरा मौका, 9 मई तक करें आवेदन
Blog April 23, 2026
IMG 20260423 WA0021
💥👉बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा यू-टर्न, सरकारी कर्मचारियों पर राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आदेश स्थगित
Blog April 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?