BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मुसलाधार बारिश गरजते बादल के बीच कारखाने के श्रमिकों का आंदोलन कांग्रेस ने किया समर्थन पंडरिया शक्कर कारखाना का किया जंगी घेराव
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मुसलाधार बारिश गरजते बादल के बीच कारखाने के श्रमिकों का आंदोलन कांग्रेस ने किया समर्थन पंडरिया शक्कर कारखाना का किया जंगी घेराव

Basant Ratre
Last updated: July 19, 2025 7:14 am
Basant Ratre 98 Views
Share
6 Min Read
IMG 20250718 WA0018
SHARE

मजदूरों के रोजी रोटी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ: होरीराम साहू

कारखाना को अपनी वफौती समझ रहे अधिकारी और सत्ताधारी किसान और श्रमिकों को कर रहे बर्बाद : आनंद सिंह

खाद घोटाला – किसानो को नहीं मिला भुगतान अब श्रमिकों के पेट में मारी जा रही लात भाजपा नेता की हमारे कारखाने को निजी हाथों में सौपने की तयारी – आनंद सिंह

कवर्धा। जिले के पंडरिया विधानसभा में संचालित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना में कार्यरत अंचल के किसान परिवारों के करीब 90 श्रमिकों को बेवजह काम से निकाले जाने के बाद अब जिला कांग्रेस कमेटी ने इन मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के साथ पंडरिया शक्कर कारखाना के पास धरना प्रदर्शन कर कारखाना का घेराव किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।बताया जाता है कि बरसते पानी और गरजते बादल में शुक्रवार की देरशाम तक चले इस घेराव किया जहाँ इन मजदूरों की हक़ को लेकर सभी ने एक सुर में उनकी रोज़ी रोटी वापस दिलाने की बात कही आंदोलन बहुत वृहद था पुलिस प्रशासन और कारख़ाना प्रबंधन ने बड़े बड़े बेरीगेट काटे तार लगाकर आंदोलनकर्ता मजदूरों को रोकना चाह पर इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आनंद सिंह के सूझ बूझ के सामने ये बेरिकेट टिक नहीं पाया और मजदूरों के साथ सभी कांग्रेस नेता कारखाने के अंदर घुस गए और देर शाम तक खूब नारे बाजी के बाद कारखाना प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की और आश्वासन दिया जिसके बाद श्रमिकों से चर्चा कर कांग्रेस ने घेराव तो समाप्त कर दिया लेकिन श्रमिकों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। इस धरना प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गन्ना किसानो के इस शक्कर कारखाना को, कारखाना प्रबंधन और सत्ताधारियों ने अपनी निजी सम्पत्ति बना लिया गया है। स्थिति ये है कि कारखाना में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार व मनमानी के चलते अब कारखाना गर्त में जा रहा है। वही कवर्धा शहर काग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह :- ने कहा की गन्ना उत्पादक किसानों को फसल बेंचने के महिनो बाद भी भुगतनान नहीं मिल पा रहा है, अमानक व नकली खाद बेंचकर गन्ना किसानो को ठगा जा रहा है, और अब कारखाना प्रबंधन सत्ताधारियों के इशारे पर कारखाना में कार्यरत किसान परिवारों के मजदूरों को काम से निकालकर उनकी रोजी रोटी छीन रहा है। वहीं कांग्रेस के युवा नेता एवं जनसेवक आनंद सिंह ने कहा कि कारखाना प्रशासन किसानो और उनके परिवारों के साथ लगातार अन्याय कर रहा है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान कारखाना के शेयरधारी हैं इस लिहाज से वे कारखाना के मालिक हैं। लेकिन कारखाना प्रबंधन के अधिकारियों और सत्ता से जुड़े कुछ लोगों ने किसानो के शक्कर कारखाना को अपनी वफौती समझ लिया है। यही वजह है कि कारखाना प्रबंधन ने एक फरमान जारी कर कारखाना में वर्षो से कार्यरत किसान परिवारों के 90 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया। हद तो ये है कि इन कर्मचारियों को निकालने का कारण जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों की संख्या बताई जा रही है और तो दूसरी तरफ कारखाना प्रबंधन इन निकाले गए किसान परिवार के कर्मचारियों के स्थान पर अपने चहेते और सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों को अंदर खाने कारखाना में रखने का कार्य कर रहा है। कांग्रेस के युवा नेता तथा जनसेवक आनंद सिंह ने कहा कि कारखाना प्रबंधन द्वारा मजदूरों पर किया जा रहा यह अन्याय और अत्याचार कांग्रेस कभी बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि आज कारखाना से निकाले गए मजदूरों की रोजी-रोटी की लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके हक व अधिकार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई को जिला स्तर से राज्य स्तर तक लड़ेगे। उन्होने बताया कि जब तक मजदूरों को उनकी रोजी रोटी वापस नहीं मिलती हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ता पंडरिया ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सहित , पदाधिकारी तथा मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धरना प्रदर्शन अब भी जारी
आस्वाशन पूरा नहीं हुआ तो होगा अनिश्चित कालीन जंगी घेराव कारखाना बंद आंदोलन :- श्रमिक संघ व जिला कांग्रेस

जानकारी के मुताबिक पंडरिया शक्कर कारखाना के घेराव के बाद गुरूवार की देरशाम कारखाना प्रबंधन तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मांग पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल घेराव स्थगित कर दिया है लेकिन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। देखने वाली बात होगी कि कारखाना प्रबंधन व प्रशासन इस पर आगे क्या निर्णय लेता है जबकि आंदोलनकर्ताओं का साफ़ कहना है की अगर उन्हें धोखा दिया गया तो कारखाना बंद और अनिश्चित कालीन जंगी घेराव होगा जो बहुत बड़े रूप में किया जाएगा जिसकी जवाबदेही सासन- प्रशासन व कारख़ाना प्रबंधन की होगी ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : देव संस्कृति विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन
Next Article पोतरा पंचायत की सार्वजनिक शौचालय के अतिरिक्त कमरे में किराना दुकान से आजीविका कर रहे दुकानदार छबील श्रीवास ने खुशी जताते हुए राज्य सरकार को दिया धन्यवाद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260814 WA0019
बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से सजेगा घरघोड़ा का AK Cinemas, 14 से 20 अगस्त तक खास शो
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
1786682080998
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव बढ़ेगा, 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
IMG 20260813 WA0030
रंगगोलियों में सजा राष्ट्रप्रेम, रायकेरा स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ की गूंज
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
IMG 20260813 WA0037
डिजिटल अरेस्ट से फर्जी KYC तक: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?