BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की जरूरत : जिला पंचायत सीईओ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से नागरिकों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की जरूरत : जिला पंचायत सीईओ

Basant Ratre
Last updated: July 15, 2025 7:05 pm
Basant Ratre 105 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1752586355 c6f642aad0ae136954c3

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित- आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कार्य में जिला पहले स्थान पर- स्कूल एवं आंगनबाड़ी के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 15 जुलाई 2025

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।

इस योजना से जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभान्वित करने की जरूरत है। यह योजना सौर ऊर्जा पर आधारित होने के साथ ही पर्यावरण मित्र है तथा इससे नागरिकों के बिजली के बिल में भी कमी आएंगी। उन्होंने विद्युत विभाग को इस योजना के संबंध में जनसामान्य को जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में जानकारी ली तथा इसमें आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कार्य में प्रदेश में राजनांदगांव जिले का पहला स्थान होने पर स्वास्थ्य विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही अच्छा कार्य करते रहे। उन्होंने पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी के मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां जर्जर भवन है, वहां आंगनबाड़ी एवं स्कूल नहीं लगाएं। इसके लिए बारिश को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कहा। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी मरम्मत कराने के लिए कहा।

उन्होंने सभी विभागों को डीएमएफ के तहत लोकहित से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पानी उबालकर पीने के लिए जनसामान्य में जागरूकता लाने के लिए कहा। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने स्वामित्व योजना अंतर्गत अभिलेख वितरण की स्थिति, भू-बंटन प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएमश्री योजना, टीकाकरण सहित शासन के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अभिषेक तिवारी, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : प्रधानमंत्री आवास में अवैध उर्वरक भंडारण पर कार्रवाई
Next Article बेमेतरा : जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?