BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ग्राम बरौद पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

ग्राम बरौद पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

Basant Ratre
Last updated: July 14, 2025 4:14 pm
Basant Ratre 149 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250714 WA0021
SHARE

रायगढ़/बरौद। कोल ब्लॉक परियोजना के तहत विस्थापन की मार झेल रहे ग्राम बरौद के ग्रामीणों ने अपने नए पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर रायगढ़ एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ से मुलाकात की।

ग्राम प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम बरौद की लगभग 85% निजी भूमि को कोयला धारक क्षेत्र अधिग्रहण एवं विकास अधिनियम 1957 के तहत अधिग्रहित किया जा चुका है। वर्ष 2014-15 से मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जारी है।

गांव की 15% शेष भूमि, जो खसरा नंबर 1 से 17 तक है, अब तक अर्जित नहीं की गई है। कई परिवार इस शेष भूमि पर निवासरत हैं और कुछ ने अपने निजी मकान भी बना लिए हैं।इसके अलावा कई अत्यंत गरीब एवं आदिवासी परिवार ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि खसरा नंबर 11/1 पर अपने घर बनाकर रह रहे हैं।

IMG 20250714 WA0022

वर्तमान में इस पुनर्वास स्थल पर 50 से 60 घर पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं और अन्य निर्माण कार्य जारी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन एवं अस्पताल खदान के नजदीक होने के कारण खनन कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की मूलभूत सेवाओं तक पहुंच प्रभावित हो रही है।इस परिस्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने मांग की है कि अर्जित शासकीय संस्थान जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, अस्पताल आदि को ग्राम पंचायत बरौद के अंतर्गत आने वाले नए पुनर्वास स्थल खसरा नंबर 11/1 की शासकीय भूमि पर स्थानांतरित किया जाए।

साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं — जैसे चौदहवां एवं पंद्रहवां वित्त आयोग, जनहित विकास कार्य आदि के तहत इस पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि विस्थापित परिवारों को एक बेहतर जीवन की सुविधा मिल सके।

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन विस्थापित परिवारों की इस जायज़ मांग पर कब तक सकारात्मक निर्णय लेता है और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधा संपन्न पुनर्वास उपलब्ध कराता है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250714 WA0004 1 भोलेनाथ जी के जयकारा घोष के साथ जिला कांग्रेस परिवार शामिल हुआ भोरमदेव पद यात्रा में
Next Article महासमुंद : कलेक्टर ने किया पिथौरा संग्रहण केंद्र का औचक निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?