BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेजों का परीक्षण एवं साक्षात्कार 14, 15 एवं 16 जुलाई को
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेजों का परीक्षण एवं साक्षात्कार 14, 15 एवं 16 जुलाई को

Basant Ratre
Last updated: July 11, 2025 7:01 pm
Basant Ratre 88 Views
Share
3 Min Read
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 जुलाई 2025महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चार अलग-अलग संस्थाओं में संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति का निराकरण के बाद कौशल परीक्षा और दस्तावेजों का परीक्षण एवं साक्षात्कार 14, 15 एवं 16 जुलाई को होगा।

कौशल परीक्षा सुबह 9 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज गौरेला में आयोजित किया गया है। कौशल परीक्षा के बाद उन्हीं अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण एवं साक्षात्कार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय सहकारी बैंक के बगल में पेण्ड्रा में आयोजित होगा।

जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा निराकरण उपरांत अंतिम पात्र-अपात्र एवं वरियता सूची जिले की वेबसाइटwww.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.inमें अपलोड कर दिया गया है। यह सूची कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचनापटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सखी वन स्टॉफ सेंटर के संविदा पद केंद्र प्रशासक, साइको सोशल काउंसलर, केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक-वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय कर्मचारी-रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड और मिशन शक्ति अंतर्गत जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (एचयूबी) हेतु संविदा पद जिला मिशन समन्वयक, जेंडर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं मल्टी टॉस्क स्टाफ की भर्ती के लिए 14 जुलाई सोमवार को सुबह 9 बजे से कौशल परीक्षा लाईवलीहुड कॉलेज गौरेला में और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक दस्तावेजों का परीक्षण एवं साक्षात्कार महिला एवं बाल विकास कार्यालय पेण्ड्रा में होगा।

मिशन वात्सल्य अंतर्गत चाईल्ड हेल्पलाईन के संविदा पद परियोजना समन्वयक, काउंसलर, चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर एवं केसवर्कर की भर्ती के लिए 15 जुलाई मंगलवार को सुबह 9 बजे से कौशल परीक्षा लाईवलीहुड कॉलेज गौरेला में और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक दस्तावेजों का परीक्षण एवं साक्षात्कार महिला एवं बाल विकास कार्यालय पेण्ड्रा में होगा।

इसी तरह मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड एवं बालक कल्याण समिति के संविदा पद जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी-संस्थागत देखरेख, संरक्षण अधिकारी-गैर संस्थागत देखरेख, विधिक सह परीवीक्षा अधिकारी, परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखापाल, डाटा एनालिस्ट, सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (डीसीपीयू), आउटरीच वर्कर, सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (जेजेबी) और सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (सीडब्ल्यूसी) के पदों पर भर्ती के लिए 16 जुलाई बुधवार को सुबह 9 बजे से कौशल परीक्षा लाईवलीहुड कॉलेज गौरेला में और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक दस्तावेजों का परीक्षण एवं साक्षात्कार महिला एवं बाल विकास कार्यालय पेण्ड्रा में होगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जशपुर-निरंतर भौतिक चिकित्सा से शारीरिक रूप से सक्षम नोवास मिंज सीएचसी दुलदुला के स्वास्थ्य टीम ने मरीज के शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने में रहे सफल
Next Article बालोद : प्राकृतिक खेती योजना अंतर्गत बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026
हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?