BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: July 9, 2025 11:19 am
Basant Ratre 126 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1751980552 fdc812632783144c88d6

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठकजनहानि प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण: कलेक्टर कटारा

बलरामपुर 08, जुलाई 2025

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखें। सूचना तंत्र मजबूत रखते हुए किसी भी आपातिक स्थिति में उच्च अधिकारियों के तत्काल संज्ञान में लाए ताकि आवश्यक कदम उठाया जा सके।कलेक्टर कटारा ने आरबीसी 6-4 अंतर्गत प्रकरणों अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहानि से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

कलेक्टर कटारा ने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। इस कार्य में लापरवाही न बरतें। बैठक में राजस्व से संबंधित विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, अभिलेख सुधार, हाई कोर्ट प्रकरण सहित, विवादित-अविवादित खाता विभाजन, अवैध अतिक्रमण, भू-अर्जन, पट्टा, अभिलेख का दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक किसान पंजीयन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के जितने भी किसान पहले से पंजीकृत हैं,

उनका नाम एग्रीस्टेक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करायें। कलेक्टर ने कहा कि आने वाले समय में गिरदावरी का कार्य भी प्रस्तावित है, अतः उसे एग्रीस्टेक पंजीयन से संयोजित रूप से संपन्न किया जाए ताकि कृषि संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्षित प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने राजस्व अमले को निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए तथा आमजनों की शिकायतों का त्वरित समाधान प्राथमिकता से सुनिश्चित हो।

कलेक्टर कटारा ने कहा कि आगामी राजस्व बैठक के पूर्व सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करे कोई भी प्रकरण लंबित न हो। बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित तहसीलदार उपस्थित

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोरबा : दो शिक्षक हो जाने से एकलशिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य
Next Article collage 6 0 1752036022889 मोदी के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है अनुविभागीय कार्यालय घरघोड़ा, गंदगी का अंबार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000b3388211b9c4be06f2748358
संगीत जगत से जुड़े जगदीश दुबे का निधन, रायपुर में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ राजधानी August 18, 2026
IMG 20260817 WA0018
सलोनीकला के सबरिया डेरा में पुलिस की छापेमारी, 47 लीटर महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार भटगांव पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
भटगांव August 17, 2026
spiral null 1786960814424
बरौद की नई बस्ती में 700 की आबादी, फिर भी मूलभूत सुविधाएं नदारद; 21 बार पत्राचार के बाद भी नहीं बनी बात
घरघोडा़ रायगढ़ August 17, 2026
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?