BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कलेक्टर-एसपी घटनास्थल पर पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्य का लिया जायजा संबलपुर के आईजी और झारसुगुड़ा जिले के कलेक्टर एसपी भी घटना स्थल पर मौजूद ओडीआरएएफ और फायर टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कलेक्टर-एसपी घटनास्थल पर पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्य का लिया जायजा संबलपुर के आईजी और झारसुगुड़ा जिले के कलेक्टर एसपी भी घटना स्थल पर मौजूद ओडीआरएएफ और फायर टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी

Basant Ratre
Last updated: April 19, 2024 9:38 pm
Basant Ratre 415 Views
Share
2 Min Read
SHARE
16 4

..

19 4

रायगढ़, 19 अप्रैल 2024/ ओडिसा में महानदी में हुई नाव दुर्घटना में राहत व बचाव कार्य जारी है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल व सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। यहां आईजी नॉर्दन रेंज संबलपुर, श्री हिमांशु कुमार लाल, झारसुगुड़ा जिले की कलेक्टर झारसुगुड़ा सुश्री अबोली सुनील नरवने, एसपी झारसुगुड़ा श्री परमार स्मित परशोत्तमदास भी मौके पर मौजूद है। यहां ओडीआरएएफ और फायर टीम के गोताखोर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर को भी बुलवाया जा रहा है। घटना के बारे में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पलटने से 1 महिला की मृत्यु हुई है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है, उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 लोग लापता हैं। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृतक महिला अंजोरीपाली की थी। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने सुरक्षित बचाए गए लोगों के स्वास्थ्य जांच और आज रात ही उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, सीईओ जनपद रायगढ़ श्री राजेश साहू, सीईओ जनपद खरसिया श्री हिमांशु साहू सहित अधिकारी कर्मचारियों की टीम भी मौके पर राहत व बचाव कार्य में लगी है। रायगढ़ पुलिस की टीम भी यहां मौजूद हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ग्राहकों को एयरटेल के नेटवर्क पर मिल रहा है सबसे अच्छा वीडियो स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंसः ओपन सिग्नल
Next Article नाव दुर्घटना से सुरक्षित बचाए गए 50 लोगों को बस से वापस उनके गांवों के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया रवाना गांव में मेडिकल टीम को तैनात रहने के निर्देश, पहुंचने पर होगी स्वास्थ्य जांच 43 अंजोरीपाली और 7 कोतरलिया के निवासियों को किया गया रवाना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?