BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जिले हेतु नियुक्त चीफ  नोडल ऑफिसर्स ने किया केलो परियोजना एवं जलजीवन मिशन का निरीक्षण ग्राम वासियों का आवश्यकता अनुसार पानी के उपयोग करने के दिए सुझाव केन्द्रीय टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जिले हेतु नियुक्त चीफ  नोडल ऑफिसर्स ने किया केलो परियोजना एवं जलजीवन मिशन का निरीक्षण ग्राम वासियों का आवश्यकता अनुसार पानी के उपयोग करने के दिए सुझाव केन्द्रीय टीम ने किया दो दिवसीय निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: June 21, 2025 12:18 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
14 7
SHARE


रायगढ़, 20 जून 2025/ भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना पी.एम.के.एस.वाई. (केलो प्रोजेक्ट) एवं जल जीवन मिशन के कार्यो का निरीक्षण कर सत्यापन करने भारत सरकार द्वारा 03 सदस्य केन्द्रीय टीम  रायगढ़ पहुंचे।

जिसमें डायरेक्टर यूथ अफेयर्स एण्ड स्पोर्टस साराह जयाल सावक्मी, साईंटिस्ट बी जसबोंता जानी एवं उप निदेशक, मॉनिटरिंग एण्ड अप्रैजल डायरेक्टरेट घनश्याम पटेल द्वारा 19 एवं 20 जून को रायगढ़ जिले के पी.एम.के.एस.वाई. योजना अंतर्गत केलो प्रोजेक्टर सिंचाई परियोजना तथा ग्राम परसदा एवं चिराईपानी में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

12 6


        केन्द्रीय टीम द्वारा ग्राम परसदा एवं चिराईपानी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत सिंगल विलेज नल-जल प्रदाय योजना के तहत पानी टंकी, घरेलु नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय प्रारंभ के संबंध मे ग्रामवासियों से जानकारी ली।

जिसमें ग्रामवासियों द्वारा जल प्रदाय प्रारंभ के संबंध में केन्द्रीय टीम को बताया गया। इस दौरान चीफ  नोडल ऑफिसर द्वारा ग्रामवासियों का आवश्यकता अनुसार पानी के उपयोग एवं पंप आपरेटर को निर्धारित समय मे पानी चालू/बंद करने सुझाव दिया।

15 4

ग्राम में उपस्थित जल वाहिनियों द्वारा एफटीके किट के माध्यम से पानी की शुद्धता की जांच कर जल वाहिनी द्वारा केन्द्रीय टीम को अवगत कराया। केन्द्रीय टीम द्वारा पानी में क्लोरिन की मात्रा का नियमित जांच करने हेतु सुझाव दिया। साथ ही ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित सरपंच/उपसरपंच से सम्पर्क कर उसका शीघ्र निराकरण करने हेतु सुझाव दिया।


           तत्पश्चात केन्द्रीय टीम ने आज कलेक्ट्रोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

जिसमें जिले में पी.एम.के.एस.वाई. एवं जल जीवन मिशन के कार्यों को कार्ययोजना बनाकर योजना को जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिले में भू-जल संवर्धन हेतु हैण्डपंप के समीप एवं समस्त घरों में सोख्ता गड्ढ़ा के निर्माण को बढ़ावा देने हेतु सुझाव दिया गया।

इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले में जल जीवन मिशन एवं पी.एम.के.एस.वाई. के अंतर्गत चल रहे कार्यों एवं समस्याओं से केन्द्रीय टीम को अवगत कराया। बैठक में कमल प्रसाद कंवर, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मनीष गुप्ता कार्यपालन अभियंता केलो प्रोजेक्ट, जल संसाधन विभाग रायगढ़ एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250621 073629 scaled घरघोड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया — टाउनहॉल परिसर योगमय वातावरण में तब्दील
Next Article IMG 20250621 WA0034 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में उल्लास, ऊर्जा और एकता के साथ मना 11वां योग दिवस @अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे कदमों से शुरू हुआ स्वस्थ जीवन का सफर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

भावना दीदी की साइंस पाठशाला विद्यार्थियों के सपनों को दे रही ऊँची उड़ान, विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन
कबीरधाम September 28, 2026
IMG 20260926 WA0041
बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया
रायपुर छत्तीसगढ़ September 28, 2026
IMG 20260927 WA0039
महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी* *सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों में किया जा रहा शिफ्ट, अन्य तटीय क्षेत्रों में भी प्रशासन अलर्ट
रायगढ़ छत्तीसगढ़ September 27, 2026
IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d