BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसियों की ली बैठकप्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसियों की ली बैठकप्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश.

Basant Ratre
Last updated: June 20, 2025 7:34 pm
Basant Ratre 90 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20250620 WA0012

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने निर्माण एजेंसियों की ली बैठकप्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश.

रायगढ़, 20 जून 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टर कक्ष में निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी निर्माण एजेंसियो को निर्देशित किया कि जो निर्माण कार्य अंतिम चरण में है उसे अतिशीघ्र पूर्ण करें, इसके साथ ही जो निर्माण कार्य बारिश में संभव नहीं है उनके सभी कार्य पूर्ण रखें ताकि बारिश के पश्चात उसे तत्काल प्रारंभ किया जा सके।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने पीएमजीएसवाय की समीक्षा की। उन्होंने विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़कों की जानकारी लेते हुए कहा कि जनसामान्य की सुविधा के लिए सड़कों का निर्माण कार्य महत्वपूर्ण है। सभी सड़कों के कार्य को प्राथमिकता से किया जाए, इसके साथ जो निर्माण कार्य बारिश में हो सकते है उसे जारी रखे। कलेक्टर चतुर्वेदी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं भवन निर्माण कि जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने सड़क, भवन एवं जमा मद के कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अधिकांश कार्य प्रगति पर है। लेकिन कुछ निर्माण कार्य निविदा, भू-अर्जन का कारण लंबित है। जिस पर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जो कार्य लंबित है उससे संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण कर ले।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने लोक निर्माण विभाग सेतु के कार्यों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि प्रगतिरत 6 कार्यों में से 02 इस माह में पूर्ण किया जाएगा। वहीं 12 कार्य निविदा स्तर पर है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों को तेजी पूर्ण करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत योजनावार स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। विभागीय अधिकारी ने बताया कि महिला बाल विकास अंतर्गत 02, महतारी सदन अंतर्गत 7, राजस्व विभाग 01, विधायक मद अंतर्गत 05, आयुष मिशन योजना अंतर्गत 04, समग्र शिक्षा अंतर्गत 13, पीएम श्री अंतर्गत 34, स्कूल जतन योजना अंतर्गत 22, लोक शिक्षण मद अंतर्गत 16, भारतीय रेसक्रॉस सोसाइटी अंतर्गत 01 तथा उद्यान विभाग अंतर्गत 01 कार्य स्वीकृत है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि अधिकांश निर्माण कार्यों की अत्यंत प्रगति धीमी है, उन्होंने छोटे एवं महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरस्त हेतु प्रस्तावित कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि केलो परियोजना के सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। इस दौरान उन्होंने परियोजना में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कार्य प्रगति हेतु विभागीय अधिकारियों को संबंधित राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए, जिससे परियोजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। उन्होंने केलो परियोजना के प्रगति हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अमित कश्यप, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु श्री आर.के.वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन श्री दुर्गेश नायक, कार्यपालन अभियंता केलो परियोजना लाखा संभाग श्री जे.एस.वारे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ श्री सत्येन्द्र विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता केलो परि.सर्व.संभाग रायगढ़ श्री मनीष गुप्ता, पीएमजीएसवाय श्री मिंज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा
Next Article रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

25 2
घरघोड़ा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच में चौंकाने वाले आंकड़े, 6 में मिला सिकल सेल रोग 50 से अधिक बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 11 सिकल सेल वाहक भी मिले; स्वास्थ्य विभाग ने किया रेफर
घरघोडा़ रायगढ़ August 13, 2026
बोल बम के जयघोष से गूंजा वनांचल : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के तीसरे दिन किया पंडरिया विधानसभा में प्रवेश, वन ग्राम महामाई से गौरकांपा तक तय की यात्रा
कवर्धा August 13, 2026
IMG 20260812 WA0019
अरुण कुमार सक्सेना ने संभाला एनएमएल तलईपल्ली के नए परियोजना प्रमुख का कार्यभार
घरघोडा़ रायगढ़ August 12, 2026
file 00000000795c81f78c7e21fc24f3a816
जमीन अपनी, लेकिन हुकूमत की अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं! रजिस्ट्री में पैसा आपका, जमीन आपकी… मगर इस्तेमाल करने से पहले पूछिए—“हुजूर, अब आगे क्या करना है?”
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ तमनार राजधानी August 12, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?