BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरिया : धरती आबा अभियान के प्रचार रथ से जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी विभिन्न योजनाओं की रोशनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरिया : धरती आबा अभियान के प्रचार रथ से जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी विभिन्न योजनाओं की रोशनी

Basant Ratre
Last updated: June 20, 2025 3:27 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

30 जून तक विशेष शिविरों के माध्यम से होगा जनजातीय समुदायों का समावेशी विकासकोरिया, 20 जून 2025भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान“ के तहत कोरिया जिले में 17 जून से 30 जून 2025 तक विशेष ग्राम स्तरीय विकास शिविरों की शुरुआत की गई है। इन शिविरों का उद्देश्य जिले के जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से जोड़कर उनका समावेशी, समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर और सोनहत के चिन्हित जनजातीय ग्रामों को क्लस्टर के रूप में विभाजित कर, गांव-गांव जाकर विकास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के प्रथम दिन से ही ग्राम पंचायत क्लस्टरों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जहां ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिल रही है।

आदिवासी समुदाय सहित सभी ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं के प्रति गहरी जिज्ञासा एवं उत्साह दिखाते हुए आयोजित हो रहे शिविरों में सकारात्मक उपस्थिति दर्ज कराई है। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र सरकार के 17 मंत्रालयों की 25 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को तत्काल लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।प्रचार रथ रवाना कोरिया जिले में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान को और गति प्रदान करने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इस अभियान की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में निरंतर प्रचार प्रसार जारी है। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय में संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर से चार प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। यह सभी रथ अलग अलग रूट में चलते हुए प्रत्येक हाट बाजारों में अभियान की पहुंच सुनिश्चित करेंगे। साथ ही शिविर आयोजन के पूर्व उस क्लस्टर में शामिल प्रत्येक गांव में निरंतर प्रचार करेंगे। इन प्रचार वाहनों में विभागीय योजनाओं के होर्डिंग और साउण्ड सिस्टम लगाया गया है। जिससे धरती आबा अभियान में शामिल होकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की जा रही है।

धरती आबा अभियान में शामिल योजनाएं -जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत जिन प्रमुख योजनाओं को शामिल किया गया है उनमें प्रमुख तौर पर – आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजनाएं, महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन, एवं मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाएं संबंधी योजनाओं को रखा गया है।अभियान का मुख्य उद्देश्यधरती आबा अभियान का मुख्य उद्देश्य कोरिया जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में जनजातीय समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और आजीविका के क्षेत्रों में सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार और अभियान अंतर्गत आयोजित हो रहे शिविरों की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पात्र जनों तक पहुंचे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं फील्ड कर्मचारी सक्रिय रूप से सहभागी बनकर जनसेवा में तत्पर हैं।

ग्रामीणों में इस अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जो सरकार और समाज के बीच विश्वास एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत कर रहा है।कलेक्टर कोरियाश्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान“ जनजातीय क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक सार्थक अभिनव पहल आरंभ की गई है, यह समग्र विकास की अवधारणा को सामाजिक समरसता और समावेशी रूप से अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बनता जा रहा है। सभी जनजातीय बंधुओं से आग्रह है कि वह अपने गांवों में आयोजित हो रहे धरती आबा शिविरों में आएं और अपनी पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
Next Article जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी ग्रामीण की हत्या, लैलूंगा पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

भावना दीदी की साइंस पाठशाला विद्यार्थियों के सपनों को दे रही ऊँची उड़ान, विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं का किया उत्साहवर्धन
कबीरधाम September 28, 2026
IMG 20260926 WA0041
बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया
रायपुर छत्तीसगढ़ September 28, 2026
IMG 20260927 WA0039
महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी* *सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों में किया जा रहा शिफ्ट, अन्य तटीय क्षेत्रों में भी प्रशासन अलर्ट
रायगढ़ छत्तीसगढ़ September 27, 2026
IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d