BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद्र बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का उदाहरण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद्र बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का उदाहरण

Basant Ratre
Last updated: May 31, 2025 8:46 am
Basant Ratre 102 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1748610835 f640357657ceddd7a97e

रायपुर, 30 मई 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ में मजबूती से ज़मीन पर उतारा जा रहा है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय ने बेमेतरा जिले के देवरबीजा स्थित खादी उत्पादन केंद्र का दौरा किया।यह केंद्र वर्तमान में 129 महिला कत्तिन और 11 बुनकरों के श्रम और समर्पण से चल रहा है, जो स्वदेशी वस्त्र निर्माण को ग्रामीण क्षेत्र में सशक्त आधार दे रहा है।

दौरे के दौरान श्री पांडेय ने न केवल उत्पादन की प्रक्रिया को देखा, बल्कि श्रमिकों से संवाद भी किया और उनकी जरूरतों व अनुभवों को सुना।श्री पांडेय ने कहा कि यह केंद्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प की सजीव मिसाल है।

खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, संस्कृति और स्वदेशी आत्मा का प्रतीक है।उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि खादी बोर्ड द्वारा इस केंद्र को डिज़ाइन नवाचार, तकनीकी उन्नयन, प्रशिक्षण एवं विपणन के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। श्री पांडेय ने कर्मियों से गुणवत्ता और नवाचार को लगातार बनाए रखने का आग्रह किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, खादी बोर्ड के अधिकारी और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महिला कर्मियों और बुनकरों ने बोर्ड की योजनाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अपनी बात रखी।

श्री पांडेय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित कर रहा है, जिससे न केवल रोजगार सृजन हो रहा है, बल्कि गाँवों में आत्मनिर्भरता की नींव भी मजबूत हो रही है। देवरबीजा खादी उत्पादन केंद्र इसी दिशा में एक सशक्त कदम है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल
Next Article रायपुर : नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन – श्री अरुण साव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026
IMG 20260814 WA0019
बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से सजेगा घरघोड़ा का AK Cinemas, 14 से 20 अगस्त तक खास शो
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?