BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : देश के सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर अब बनेंगे रायपुर में

Basant Ratre
Last updated: May 26, 2025 5:49 pm
Basant Ratre 90 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1748241930 c10a6007edc5c1acec14

300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावछत्तीसगढ़ से होगा अब पूरे देश को ट्रांसफॉर्मर सप्लाई

रायपुर, 26 मई 2025

विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस इकाई में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ का नाम देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल हो जाएगा।इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विवेक जैन ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की।

बैठक में प्रस्तावित परियोजना की रूपरेखा, निवेश संभावनाएं और रोजगार सृजन के आयामों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री जैन ने बताया कि यह यूनिट तकनीकी दृष्टि से देश की सबसे उन्नत ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई होगी, जो भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र की ज़रूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेश प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़, विकसित भारत 2047 के निर्माण में एक मजबूत स्तंभ बने। यह निवेश सिर्फ एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है।

राज्य सरकार इस परियोजना को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।”यह परियोजना राज्य में बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, और उद्योग आधारित विकास को गति देगी। विशेष रूप से यह पहल “मेक इन छत्तीसगढ़” के नारे को मजबूती देती है, जहां अब अत्याधुनिक तकनीक से बने ट्रांसफॉर्मर पूरे देश को रोशन करने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के इनवेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी उपस्थित थी ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश
Next Article रायपुर : सरपंचों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026
आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
कवर्धा August 10, 2026
IMG 20260809 WA0038
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
डभरा August 9, 2026
IMG 20260809 WA0013 scaled
इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 9, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?