BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरिया : स्वामित्व योजना- ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरिया : स्वामित्व योजना- ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल

Basant Ratre
Last updated: May 19, 2025 5:57 pm
Basant Ratre 84 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कोरिया जिले के अकलासरई ग्राम में हुआ भूमि अधिकार पत्र का वितरणकलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में चार लाभार्थियों को मिले स्वामित्व कार्ड कोरिया, 19 मई 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ में स्वामित्व योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है।

इसी क्रम में कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम अकलासरई में शनिवार को सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में चार पात्र ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए।इस अवसर पर कोरिया की कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि स्वामित्व योजना केवल भूमि के कागजी स्वामित्व तक सीमित नहीं है

, बल्कि यह समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को आत्मनिर्भरता, स्थिरता और सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से भूमि सीमाओं का स्पष्ट निर्धारण होगा

जिससे भू-संबंधी विवादों में कमी आएगी और कानूनी स्वामित्व का प्रमाण भी मिलेगा।समाधान शिविर में ग्राम केवराबहरा की श्रीमती फूलमत, श्रीमती सुखमन, ग्राम सलगंवा कला के श्री संदीप कुमार एवं पूर्णिमा देवी को स्वामित्व अधिकार कार्ड सौंपे गए। कलेक्टर ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्ड अब उन्हें न केवल मालिकाना हक देंगे, बल्कि बैंक लोन जैसी सुविधाओं तक भी पहुंच आसान बनाएंगे। कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार भूमि संबंधित मामलों में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर रही है,

जिससे ग्राम पंचायतों को उच्च- रिज़ॉल्यूशन डिजिटल मानचित्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह न केवल भू-अभिलेखों को पारदर्शी बनाएगा, बल्कि गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति देगा।उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सुगम एप्स विकसित किया गया है और दस्तावेजों के डिजिटलीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक
Next Article अम्बिकापुर : सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?