BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक

Basant Ratre
Last updated: May 19, 2025 5:55 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1747655812 32ec2436b95aebf5d861

रायपुर, 19 मई 2025

भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। इस संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज नई दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ प्रदेश से राज्य के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम शामिल हुए।वीडियो कान्फ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ’’लैब टू लैंड’’ मंत्र को साकार करने के दिशा में एक बढ़ा कदम है, जो एक देश, एक कृषि, एक टीम की अवधारणा को मजबूती देगा। यह अभियान भारतीय कृषि अनुशंधान संस्थान (ICAR), कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ आदि के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य को संपादित करेंगा। इसका उद्देश्य आधुनिक, उन्नत, आदर्श और प्राकृतिक खेती को बढावा देना तथा किसानों को वैज्ञानिक जानकारी और सहकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। साथ ही किसानों द्वारा दिये गये सुझाव पर अमल करते हुए वैज्ञानिकों द्वारा इसे शोध में शामिल कर नवीन दिशा निर्धारित करना है। वैज्ञानिकों की टीम एग्रोक्लायमेटिक जोन, को ध्यान रखते हुए खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों से संबधित आधुनिक तकनिकों के बारे में किसानों को जागरूक करेगी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह देगी, ड्रोन तकनीक, धान की सीधी बुआई जैसी तकनीको का प्रदर्शन किया जावेगा। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री नेताम ने केन्द्र सरकार के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त 33 जिलों में चलाया जाएगा। जिसमें कुल 99 दल द्वारा 2,772 स्थान पर कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर अभियान के सफलतापूर्वक संपादन के लिए जिला उप संचालक कृषि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री नेताम ने बताया कि राज्य स्तर पर संचालनालय कृषि में एवं जिला स्तर पर उप संचालक कृषि कार्यालय में इस अभियान के निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं कृषि विभाग से संबंध विभाग के समन्वय से कार्य करेंगे। जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि सहित राज्य और जिला के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन की कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, संचालक कृषि श्री राहुल देव, संचालक उद्यानिकी श्री जगदीश एस., संचालक पशुपालन श्री चन्द्रकांत वर्मा, संचालक मत्स्यपालन श्री नारायण सिंह नाग, निदेशक विस्तार, अनुसंधान सेंवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. अनिल टुटेजा एवं डॉ. विवेक त्रिपाठी, उप सचिव कृषि विभाग श्री विकास मिश्रा एवं नोडल अधिकारी श्री बी. के. मिश्रा उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ टेरियर्स के कमांडिंग ऑफिसर ने सौजन्य भेंट की
Next Article कोरिया : स्वामित्व योजना- ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?