BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : कलेक्टर जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : कलेक्टर जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Basant Ratre
Last updated: May 19, 2025 5:50 pm
Basant Ratre 89 Views
Share
2 Min Read
SHARE

अम्बिकापुर 19 मई 2025

सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनदर्शन में भूमि मुआवजा, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, राशन कार्ड, नामांतरण, पट्टा आवंटन एवं फसल बीमा और राजस्व से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए।

अपर कलेक्टर श्री नायक ने सभी आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले में शीघ्र, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है

और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं स्वयं अपर कलेक्टर के समक्ष रखीं, जिन पर मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।

उन्होने स्पष्ट किया कि समयसीमा के भीतर समाधान प्रशासन की जवाबदेही का हिस्सा है। जिसे गंभीरता से समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : ग्राम भगवानपुर में सुशासन तिहार 2025 के तहत विशेष शिविर संपन्न, 1248 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
Next Article रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से छत्तीसगढ़ टेरियर्स के कमांडिंग ऑफिसर ने सौजन्य भेंट की
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?