BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने बीजापुुर में आयोजित समाधान शिविर का किया औचक निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: May 18, 2025 3:20 pm
Basant Ratre 88 Views
Share
5 Min Read
SHARE
1747561461 119da65731e86aa27266

शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सुशासन तिहार बन रहा कारगर – श्री केदार कश्यप

रायपुर, 18 मई 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कि मंशा के अनुरूप राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों के समस्या का त्वरित निराकरण करने तथा शासन-प्रशासन का जनता के बीच संवाद स्थापित करने समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

नगरपालिका बीजापुर के विभिन्न वार्ड वासियों एवं जनसाधारण से प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जैतालूर मार्ग पर स्थित हल्बा समाज भवन परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।

प्रभारी मंत्री श्री कश्यप कि उपस्थिति पर जनसाधारण में उत्साह देखने को मिला। शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जन साधारण की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने उनके मांगो को पूरा करने के लिए विगत दो माह से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 8 से 11 अप्रैल तक े प्राप्त आवेदनों को निराकृत करते हुए आवेदकों को अवगत भी कराया जा रहा है।वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय अपने बीजापुर प्रवास के दौरान जिले के विकास को नई दिशा देने बीजापुर में शांति, सौहार्द्र और अहिंसा के स्थापना के साथ जिले के सर्वांगीण विकास हेतु गहन समीक्षा करते हुऐ जिले के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

बीजापुर जिला का गठन एवं उनके निरंतर विकास के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बीजापुर को जिले का स्वरूप प्रदान किया। पहले आतंक और भय का वातावरण होता था लेकिन अब निरंतर विकास शासकीय योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन अधोसंरचना सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, पानी, अस्पताल, स्कूल जैसे नागरिक सुविधाओं के विस्तार से बीजापुर जिले का स्वरूप लगातार बदल रहा है।

सकारात्मक, बदलाव, का यह सिलसिला जारी रहेगा।मंत्री श्री कश्यप ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया। राजस्व विभाग अर्न्तगत जन्म के तुरंत बाद जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करते हुऐ बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी जो अब आसानी से घर पर पहुंचा कर दिया जा रहा है। इसी तरह रसोई गैस हर किसी को नहीं मिल पाता था जो आज प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रत्येक घरों में रसोई गैस मिल रहा है।

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को बताते हुए कहा कि गंभीर बीमारी के ईलाज के लिए लोगों को घर, जमीन, जायदाद बेचने पड़ जाते थे अब 5 लाख रूपए तक निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सरकार द्वारा दी जा रही है।उन्हांेने कहा कि सभी योजनाओं का समुचित लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार सरकारी तंत्र की पहुंच अंतिम छोर तक हो और अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचे इसके अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया गया।अधिकारियों ने शिविर के माध्यम से प्राप्त 87 आवेदनों में से 75 आवेदनों के निराकरण एवं शेष 12 आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही करने की जानकारी दी। वहीं शिकायत के प्राप्त 3 आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी ने उपस्थित जनसमुदाय को शासन के योजनाओं का समुचित लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री रामाकृष्णा वाय, एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : राज्यपाल श्री डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की
Next Article रायपुर : सुशासन तिहार – 2025 : लर्निंग लाईसेंस मिलने पर विमला वंडो के चेहरे पर आई मुस्कान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?