BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गरियाबंद : राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हुए सब एकजुट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गरियाबंद : राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हुए सब एकजुट

Basant Ratre
Last updated: May 17, 2025 7:56 pm
Basant Ratre 86 Views
Share
3 Min Read
SHARE

तिरंगा यात्रा में नागरिकों का उमड़ा जन सैलाब, जिले के नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेशऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्राशहर के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ालोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के लगाए जोशीले नारेजिला मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा

1747484285 46195e6fc1a01e98ada5

गरियाबंद 17 मई 2025

गरियाबंद 17 मई 2025कलेक्टर श्री बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के अगुवाई में आज प्रातः 8.00 बजे से संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के प्रांगण से तिरंगा यात्रा शुरू की गई। जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए तिरंगा चौक के गुजरकर गांधी मैदान में राष्ट्रगान गाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी तो हमारे देशवासी संगठित रहते है। हमारे देश के सभी नागरिक भारतीय सेना के साथ है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, जिले के आर्मी के सेवानिवृत्त सैनिक, पुलिस के जवान, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, जनप्रतिनिधि महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री राखेचा ने कहा कि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना कुशल रणनीति के कारण देश का सम्मान गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है। हमारी सेना के नेतृत्व में देश पुरी तरह सुरक्षित है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज निकली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए। इसके अलावा जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जी.आर मरकाम, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष श्री रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेमन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र चन्द्राकर, अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, पूर्व सैनिक श्री पुरन लाल पुसारिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सारस्वत, उप संचालक समाज कल्याण श्री डी.पी ठाकुर, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री दीनबंधु ध्रुव, सहायक संचालक मत्स्य श्री आलोक वशिष्ठ, जनसंपर्क अधिकारी श्री हेमनाथ सिदार, तहसीलदार श्री मयंक अग्रवाल, नायब तहसीलदार सुश्री अवंतिका गुप्ता, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर सूरजपुर जिला स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे प्रदेश में अव्वल
Next Article रायपुर : कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री श्री देवांगन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1777556739849
💥👉भेण्डरा में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह: चार गुरुजनों के गौरवशाली जीवन को नमन, उमड़ा जनसैलाब
Blog April 30, 2026
file 00000000a54871fa895695408d3e4fa7
💥👉शासकीय स्कूलों का दमदार प्रदर्शन — संसाधनों की कमी के बावजूद रचा सफलता का इतिहास
Blog April 30, 2026
spiral null 1777545208927
🔥 प्रतिभा ने फिर रचा इतिहास: अभावों में पली मेहनत ने दिलाया टॉप-10 में स्थान 🔥
Blog April 30, 2026
spiral null 1777513841887
🎯रायगढ़ के छात्रों का जलवा: बोर्ड रिज़ल्ट में लहराया परचम, प्रदेश टॉप-10 में 8 होनहार शामिल
Blog April 30, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?