BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सीएचओ आरती यादव की आत्महत्या से प्रदेश भर में आक्रोश: संविदा शोषण, मानसिक प्रताड़ना और प्रशासनिक उदासीनता ने ली एक और जान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सीएचओ आरती यादव की आत्महत्या से प्रदेश भर में आक्रोश: संविदा शोषण, मानसिक प्रताड़ना और प्रशासनिक उदासीनता ने ली एक और जान

Basant Ratre
Last updated: May 17, 2025 6:33 am
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20250517 WA0002
SHARE

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जंगलपुर में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) श्रीमती आरती यादव ने आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी एक करारा सवाल है।

लगातार हो रहे शोषण, मानसिक प्रताड़ना और संविदा कर्मियों के प्रति प्रशासन की बेरुखी अब जानलेवा साबित हो रही है।आरती यादव एक समर्पित स्वास्थ्य अधिकारी थीं, जो अपने एक वर्षीय मासूम बच्चे के साथ जीवन की जद्दोजहद लड़ रही थीं। एक माह पूर्व उनके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अवकाश की मांग की थी, जिसे अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया।

केंद्र पर अकेले रहकर सेवा देती रहीं – न सहकर्मी, न सहयोग।पति की मृत्यु के उपरांत भी उन पर विभागीय दबाव बना रहा। त्योहार के समय केंद्र बंद रहने पर झूठी शिकायतों के आधार पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। एक ओर आर्थिक संकट – महीनों का वेतन और कार्य आधारित भुगतान रोका गया – तो दूसरी ओर कार्यदायित्व (TOR) में उन्हें चार लोगों का काम अकेले सौंप दिया गया।

हाल ही में वेतन कटौती की धमकी ने उनकी रही-सही उम्मीद भी तोड़ दी।यह अकेली घटना नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के अनुसार, बीते तीन वर्षों में कार्यदबाव, अव्यवस्था और शोषण के चलते 26 महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रताड़ना का सामना किया, जिनमें से कई ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

संघ का कहना है कि यह सिर्फ एक माँ की मौत नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की विफलता है।संघ ने बार-बार नियमितीकरण, स्थानांतरण नीति और कार्यभार संतुलन की माँग उठाई है। स्वास्थ्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री सहित आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

प्रांताध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार ने कहा:”प्रदेश के 3500 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आक्रोशित हैं। यदि शासन ने अब भी संज्ञान नहीं लिया, तो हम प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन की राह पर होंगे। हम चाहते हैं कि आरती यादव को न्याय मिले और यह आखिरी मौत हो।

“अब सवाल यह है: कब जागेगा शासन? कब सुनी जाएंगी संविदा कर्मचारियों की पुकार? कब मिलेगी महिला कर्मचारियों को सुरक्षा और सम्मान?

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : रक्तदान बना जीवनदान: डॉक्टर ने निभाई मानवता की जिम्मेदारी
Next Article IMG 20250517 WA0003 ▪️बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही▪️धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार आरोपी को दिल्ली से किया गया गिरफ्तार▪️बिलाईगढ़ पुलिस ने आरोपी को निहाल विहार, पश्चिम दिल्ली से दबिश देकर पकड़ा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d