BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बैंक प्रकरणों में लोक अदालत में पक्षकारों को भारी लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बैंक प्रकरणों में लोक अदालत में पक्षकारों को भारी लाभ

Basant Ratre
Last updated: March 10, 2024 1:35 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

नेशनल लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन

01

नेशनल लोक अदालत में एक ही में 14700 से अधिक प्रकरणों का निराकरण

कवर्धा, 09 मार्च 2024। छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका न्यायालय के स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का 09 मार्च को आयोजित किया गया। माननीय न्यायाधीगणों द्वारा द्वारा उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ विद्या की देवी सरस्वती जी के फोटोचित्र पर पूजा-अर्चना करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया गया।  इसके पश्चात अन्य न्यायाधीशगण, उपस्थित पक्षकारगण एवं अधिवक्तागण तथा अन्य संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा भी दीप प्रज्जवल कर किया गया।
लोक अदालत में राजीनामा योग्य न्यायालय में लंबित समस्त प्रकृति के प्रकरण रखे गए थे, जिनमें से 1437 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरणों में माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा कुल चार प्रकरण का निराकरण करते हुए 35 लाख 50 हजार की अवार्ड राशि पारित की गई। राजस्व न्यायालय में कुल 13 हजार 217 प्रकरणों का निराकरण हुआ। अन्य प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में लगभग 60 अन्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। इस प्रकार एक ही दिन में 14 हजार 700 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया।
कुटुम्ब न्यायालय कबीरधाम में न्यायाधीश श्री आलोक कुमार की खण्डपीठ द्वारा कुल 23 प्रकरणों में राजीनामा का आदेश पारित किया। एक प्रकरण में पति पत्नी एक साथ पुनः रहने के लिए राजी हुए। इस प्रकार एक टूटे हुए परिवार को पुनः लोक अदालत में एक किया गया। अपर जिला न्यायाधीश श्री पंकज शर्मा के न्यायालय में लंबित सिविल अपील में भी उभयपक्षकारों को लाभ प्राप्त हुआ। इस प्रकरण में उभयपक्ष सगे भाई बहन थे, एक भाई द्वारा अकेले ही पिता की समस्त सम्पत्ति को अपने नाम पर दर्ज करवा लिया गया था। इसी विवाद के संबंध में प्रकरण न्यायालय में लंबित था। माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा लोक अदालत में समझाईश दिये जाने पर उभयपक्ष द्वारा प्रत्येक को सम्पत्ति में चौथा हिस्सा पर सहमति हुई और सभी भाई बहन राजी खुशी घर वापस गए। इस प्रकार लोक अदालत में प्रकरण निराकरण होने पर सगे भाई बहनों को आपसी प्रेम सौहाद्र पुनः स्थापित हुआ।
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव के न्यायालय में भी दो आपराधिक प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर हुआ, जो कि 3-4 सालों से न्यायालय में लंबित थे। दोनों ही प्रकरणों में निकट संबंधियों में विवाद था, एक प्रकरण भाई-भाई के बीच मारपीट तथा एक अन्य प्रकरण चाचा भतीजा के बीच मामूली बात पर मारपीट के लिए लंबित था। राजीनामा के पश्चात् दोनों पक्षकारों में पुनः समन्वय स्थापित हुआ। बैंक के अधिवक्ता श्री सुधीर पाण्डेय द्वारा बताया गया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र कवर्धा द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत एक प्रकरण में 7 लाख 74 हजार 72 रूपए राशि वसूली के प्रकरण में उभयपक्षकारों के मध्य मात्र 4 लाख 95 हजार 704 रूपए में सहमति हुई। पक्षकार के साथ ही साथ बैंक द्वारा न्यायालय शुल्क के रूप में अदा किए गए 77 हजार 490 रूपए की वापसी का आदेश भी न्यायालय द्वारा पारित किया गया, इस प्रकार उभयपक्षों को लोक अदालत में प्रकरण निराकरण पर भारी लाभ मिला है।
इसी प्रकार बैंक के ऋण वसूली संबंधी दो अन्य प्रकरणों में भी मूलधन तथा ब्याज को मिलाकर एक लाख रूपये से अधिक धन वापसी के मामलों में मात्र 10-10 हजार रूपए में सहमति हुई। इस प्रकार लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर प्रकरणों के निराकरण से पक्षकारों को बहुत अधिक लाभ प्राप्त हुआ। लोक अदालत में प्रकरण जिले के कोने कोने से पक्षकार जिला न्यायालय प्रांगण में अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए उपस्थित होते है, जिनकी सुविधा के लिए नगर पालिका द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई थी तथा

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने पर मा.भूपेश बघेल जी बधाई देने पहुँचे – आनंद सिंह
Next Article नेत्रदान से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं: रक्तदानी लक्ष्मी सिंह जी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261010 WA0010
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता जरूरी, शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विशेष शिविर आयोजित BLO अजय वर्गीस ने विद्यार्थियों को दी मतदाता पंजीकरण एवं ऑनलाइन संशोधन की जानकारी, भावी मतदाताओं ने ली शपथ
घरघोडा़ रायगढ़ October 10, 2026
IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d