BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर-गांव में ही मिल रही सुविधाएं, नहीं करना पड़ रहा लंबा सफर करडेगा के ग्रामीणों को मिल रही डिजिटल सेवाएं जशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, ग्रामीणों में उत्साह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर-गांव में ही मिल रही सुविधाएं, नहीं करना पड़ रहा लंबा सफर करडेगा के ग्रामीणों को मिल रही डिजिटल सेवाएं जशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, ग्रामीणों में उत्साह

Basant Ratre
Last updated: May 1, 2025 6:06 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
1746101609 ffa1b907acd845b0473d
SHARE

सफलता की कहानीजशपुर के 83 ग्राम पंचायतों में शुरू हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, ग्रामीणों में उत्साहजशपुरनगर 01 मई 2025/ जशपुर और झारखण्ड की सीमा पर बसा छोटा सा गांव करडेगा अपने विकासखण्ड मुख्यालय दुलदुला से 20 किमी दूर बसा है। यहां के ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे शासकीय कार्यों एवं वित्तीय लेनदेन के लिए मुख्यालय जाना पड़ता था। ऐसे में छोटा सा भी शासकीय कार्य हो तो उसे पूरा करने के लिए पूरे दिन अपने सभी निजी कार्यों को छोड़ कर कार्यालय में दिन बिताना पड़ता था। यदि कभी नगद पैसे की आवश्यकता हो तो अपने बैंक में जमा पैसों को निकालना एक कठिन काम हो जाता था। अपना काम धंधा छोड़ कर बैंकों की लंबी कतारों में लग कर दिन भर की मेहनत के बाद अपने पैसे प्राप्त होते थे। जिससे ग्रामीण बहुत परेशान थे। ग्रामीणों के इसी मर्म को समझते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर करडेगा के ग्रामीणों के साथ राज्य के सभी ग्रामीणों को लाभान्वित के लिए डिजिटल क्रांति की सहायता से गांवों में ही सभी शासकीय कार्यों और वित्तीय लेनदेन को करवाने के लिए राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर राज्य के सभी विकास खंडों के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारम्भ किया गया है। जिसके तहत जशपुर जिले के सभी 08 विकासखंडों के अंतर्गत आने वाले कुल 83 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू किया गया है। यह योजना जिले के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल क्रांति लाएगी। इससे शासन की सेवाओं और योजनाओं की पहुंच आम लोगों तक सुगम होगी। इन सुविधा केंद्रों में ग्रामीणों को अब बहुत सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिल रही है। अब वे अपने खाते से आसानी से पैसे निकाल सकेंगे, अपने खाते से किसी अन्य के खाते में पैसे भेज सकेंगे, बिजली-पानी बिल का भुगतान कर सकेंगे तथा पेंशन-बीमा, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आय-जाति निवास प्रमाणपत्र, भूमि दस्तावेज और ई-डिस्ट्रिक्ट जैसी अनेक सेवाओं का लाभ अपने पंचायतों में ही ले सकेंगे। वर्तमान में पहले चरण में यह सुविधा केंद्र राज्य के प्रत्येक जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में प्रारंभ की गयी है और आगामी छरू महीनों में 8 हज़ार से अधिक पंचायतों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में करडेगा के निवासी दिलीप नायक ने बताया कि पहले तहसील के कोई भी काम चाहे आय प्रमाण पत्र हो या भूमि दस्तावेज प्राप्त करना अपने खेती बाड़ी का काम छोड़कर दुलदुला जाना पड़ता था। जिससे एक दिन के काम का नुकसान होता था और अब गांव में ही मेरे काम पूरे हो जा रहे हैं मैं बहुत खुश हूँ। हमारे मुख्यमंत्री ने हमारे लिए गांव में ही कार्यालयों को पहुंचा दिया है इसके लिए हम उनके आभारी हैं। करडेगा के किशोर कुमार ने बताया कि पहले किसी को कोई भुगतान करना हो तो पहले दुलदुला जाना पड़ता फिर पैसा निकाल कर लाना और लोगों को भुगतान करना एक लंबा, महंगा और थका देने वाला काम हुआ करता था। अब गांव के सुविधा केंद्र आ जाने से डिजिटली ही भुगतान हो जाता है। जिससे समय के साथ वित्तीय नुकसान भी नहीं होता है। करडेगा के ग्रामीण दीपेश मिंज ने बताया कि पैसा निकालना हमारे लिए बहुत मुश्किल प्रक्रिया थी साथ ही कभी कोई शासकीय कार्य पड़ जाए तो दिन भर दुलदुला में बिताना पड़ता था जहां ना खाने का ठिकाना ना रुकने का जिससे बहुत दिक्कत होती थी। अब गांव में ही बैंक और शासकीय काम सुविधा केंद्र के द्वारा हो रहे हैं। हम बहुत खुश हैं हमारे जैसे सुदूर अंचल के ग्रामीणों के बारे में भी इतना सोचने के लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूँ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1746090796 ab94d48a87662591b294 रायपुर : दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब होगा आसान : मुख्यमंत्री श्री साय.
Next Article 1746090988 df02a931d62ab6f46561 रायपुर : नक्सल प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी – श्री डेका.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d