BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जांजगीर-चांपा : कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: April 25, 2025 8:18 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति न रहें मुख्यालय से बाहर – कलेक्टरसुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण करने के दिए निर्देशजांजगीर-चांपा, 25 अप्रैल 2025जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय योजनाओं और कार्याे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से कहा कि मुख्यालय में ही रहकर कार्य करें एवं बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी फिल्ड में चल रहे कार्याें की जानकारी रखने एवं नियमित फिल्ड का विजीट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशीप योजनाओं का उत्कृष्ट क्रियान्वयन करें जिससे शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ प्राप्त हो। कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा की तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने जल जीवन मिशन के कार्याे की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य, सिकल सेल जांच, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा विभाग अंतर्गत चल रहे भर्ती प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता से करने कहा। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : लू के लक्षण एवं बचाव के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Next Article सूरजपुर : गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में हैंडपंपों की मरम्मत कार्य तेज, 909 हैंडपंप हुए दुरुस्त
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

1793367570449
जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी रायगढ़ के 112 उपार्जन केंद्रों में होगी खरीदी कोचियों-बिचौलियों और अवैध धान परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई हर केंद्र में हेल्पडेस्क, सीसीटीवी और किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश धान खरीदी के लिए दो पालियों में आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
रायगढ़ छत्तीसगढ़ October 30, 2026
IMG 20261029 WA0032
चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी जिले के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
छत्तीसगढ़ रायगढ़ October 29, 2026
IMG 20261029 WA0023
राज्योत्सव पर कर्मचारियों-पेंशनरों को DA का तोहफा दे सरकार, 63% महंगाई भत्ते की मांग तेज 1 जनवरी 2026 से लंबित 2% DA एरियर्स सहित देने की मांग, कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजने का आग्रह
राजधानी छत्तीसगढ़ October 29, 2026
IMG 20261029 WA0021
गोपनीय चरित्रावली के लिए अधिकारियों के चक्कर क्यों काटें कर्मचारी? सेवा पुस्तिका को बनाया जाए आधार समयमान वेतनमान और पदोन्नति में देरी पर कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज, वर्तमान पदस्थ अधिकारी से सीआर पूर्ण कराने की मांग
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ October 29, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d