BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: FLN आधारित कविता और कहानी की पुस्तिका का दुर्ग जिले में हुआ विमोचन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

FLN आधारित कविता और कहानी की पुस्तिका का दुर्ग जिले में हुआ विमोचन

Basant Ratre
Last updated: February 25, 2024 9:35 am
Basant Ratre 537 Views
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20240225 WA0006

नई शिक्षा नीति में बाल्यकाल शिक्षा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है और यह बच्चों का वह आधारस्तंभ है जिस पर पूरी शिक्षा की नींव रखी जाती है।बाल्यकाल की इस अवस्था को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) मिशन के नाम से नई शिक्षा नीति में एक लक्ष्य के रूप में रखा गया है जो 2026-27तक पूरा करना है।इसी परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षकों ने बच्चों के उनके स्तर के अनुरूप कविता , कहानी की रचना कर बच्चों में अपेक्षित दक्षता लाने हेतु प्रयास किया है।रायगढ़ जिले से संतोष कुमार पटेल भी इसमें शामिल हुए।इनकी हिंदी व अंग्रेजी की कई रचना राज्य स्तर से प्रकाशित पुस्तक किलोल में भी हुई है जिसका प्रकाशन स्वयं शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला सर कर रहे थे।आज इस पुस्तिका का विमोचन विवेकानंद

IMG 20240225 WA0005

ऑडिटोरियम (साक्षरता भवन)दुर्ग में अध्यक्षता कर रहे श्री अभय जायसवाल जी(जिलाशिक्षा अधिकारी)विशिष्ट अतिथि डॉ. परदेशी वर्मा जी (वरिष्ठ साहित्यकार),गुलबीर सिंह भाठीया जी(साहित्यकार),विशेष अतिथि सुरेन्द्र पाण्डेय जी (जिला मिशन समन्वयक),गोविंद साव जी(विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी)के करकमलों से हुआ।श्री अभय जायसवाल जी,सुरेन्द्र पाण्डेय जी व गोविंद साव जी ने fln की कविता व कहानी की रचनाकार सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने शालाओं में बच्चों की शिक्षा में काम करते हुए fln की प्राप्ति के लिए जो अतिरिक्त समय शिक्षा पर दे रहे हैं जो कविता कहानी के माध्यम से बच्चों की बेसिक शिक्षा को मजबूत कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।सभी के समन्वित प्रयास से हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति समयावधि में जरूर पूर्ण कर लेंगे यह पूर्ण विश्वास है।इसके पश्चात गुलबीर सिंह भाठीया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैंने आप सभी शिक्षकों के कविता व कहानी को पढ़ा और मुझे खुशी हुई कि आप सभी बच्चों के स्तर पर जाकर उनके मनपसंद कविता व कहानी की रचना किये हो इससे बच्चे अपनी ज्ञान में वृद्धि करेंगे साथ ही आप सभी एक अच्छे साहित्य सृजन की ओर अग्रसर हो रहे हो यह अच्छी बात है।बच्चा जो समाज व प्रकृति मे देखता है अनुभव करता है उसे आप लोग सहज व सरल पंक्तियों में लयबद्ध किये हो इससे बच्चा जल्दी सीखेगा।बच्चे को पाठ्यक्रम जटिल लगता है और इसमें रुचि नही ले पाता।लेकिन बच्चे को जब आपके लिखे ऐसे कविता व कहानी पढ़ने को मिलता है तो उसे पुस्तक के प्रति जिज्ञासा व पढ़ने की ललक बढ़ती है जो बाद में उसे सक्षम पाठक बनने में मदद करती है।परदेशीराम वर्मा जी ने पुस्तक रचनाकार सभी शिक्षकों को बधाई दिया व कहानी व कविता की रचना के समय शब्द संयोजन, स्तर व बच्चों की रुचि का ध्यान रखते हुए किस प्रकार की रचना की जाए इस पर गहनता से प्रकाश डाला।इन्होंने कहा कि एक रचनाकार को कभी निराश नही होना चाहिए शुरुआत भले ही सामान्य हो पर इसे निरंतर जारी रखना चाहिए, लगातर साहित्यिक रचनाएँ पढ़ते रहना चाहिए व साहित्यिक परिवेश में शामिल होते रहना चाहिए।इससे रचना में कलात्मकता, नवीनता व सृजनात्मक सौंदर्य बढ़ती है।समाज को एक नई दशा व दिशा देने हेतु सभी शिक्षकों ने जो अभिनव पहल किया है वास्तव में यह शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ वर्चुअल कार्यक्रम में बटन दबाकर छत्तीसगढ़ में 34 हजार 427 करोड़ रुपए की योजना का किया लोकार्पण-शिलान्यासमोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रतिबद्ध, छत्तीसगढ़ को बना रहे सशक्त-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायनिर्बाध विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम-केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री गुर्जरछत्तीसगढ़ भी बनेगा विकसित राज्य-वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी
Next Article कल संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती कवर्धा में बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिसमें पूरे कवर्धा जिले के लोग , बड़ी हर्षोल्लास के साथ गुरु रविदास जी महाराज की जयंती मनाई गई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026
हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?