BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: प्रेस विज्ञप्ति.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

प्रेस विज्ञप्ति.

Basant Ratre
Last updated: April 9, 2025 6:12 pm
Basant Ratre 112 Views
Share
5 Min Read
IMG 20250409 WA0003
SHARE

साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक और संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

पांच आरोपियों की गिरफ्तारी, जिनमें एक विधि के संघर्षरत बालक शामिल

आरोपियों ने चोरी 10 बाइक, 2 रेंजर साइकिल और 3 मोबाइल, करीब ₹3.33 लाख की संपत्ति बरामद

चोरी की वारदातें रायगढ़, छाल, पूंजीपथरा और ओडिशा तक होने का खुलास

चोरी की संपत्ति खरीद-बिक्री में शामिल सभी आरोपियों के पास से चोरी का माल जब्त

गिरोह द्वारा चोरी की गई संपत्ति में डेस्टिनी स्कूटी, डिस्कवर, स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स और लिवो बाइक शामिल.

9 अप्रैल, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी और संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक और शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बीते शुक्रवार को भी एक अंतर जिला गिरोह का खुलासा करने के बाद अब एक किशोर सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जो रायगढ़, छाल, पूंजीपथरा और ओडिशा क्षेत्र से दोपहिया वाहन, साइकिल और मोबाइल की चोरी कर उन्हें खपाने में लगे थे। नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का विस्तृत खुलासा किया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा साइबर सेल के मार्गदर्शन पर पुलिस टीम लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी। इसी बीच सूचना मिली कि एक किशोर बालक पूंजीपथरा क्षेत्र से चोरी की बाइक रूड़ुकेला-लैलूंगा में खपाने की जानकारी मिली। टीआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अब तक 10 बाइक, 2 रेंजर साइकिल और 3 मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। उसने बताया कि यह सभी संपत्ति उसने अपने सहयोगी सोनू चौहान के साथ मिलकर जेसीयल भगत, सुधीर मालाकार और विकास जायसवाल को बेची है। पूछताछ के बाद पुलिस ने विधि के संघर्षरत बालक के मेमोरेंडम के आधार पर बोईरदादर, लाखा प्लांट, राबो डेम, सरायपाली, सालासर चौक, गेरवानी और उड़ीसा के बरगढ़ सहित विभिन्न इलाकों से चोरी की घटनाओं की पुष्टि की। वहीं, पूंजीपथरा थाने में चार अलग-अलग अपराध क्रमांक (अप.क्र. 80/2025, 81/2025, 82/2025, 84/2025 धारा 303-2 BNS) एवं थाना छाल का (अप.क्र. 84/2024 धारा 379 IPC) के तहत दर्ज मामलों में इन घटनाओं को जोड़ा गया है। पुलिस ने इन अपराधों में संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और संगठित अपराध की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ और तफ्तीश के बाद पुलिस ने विधि के संघर्षरत बालक के पास से एक डिस्कवर बाइक, दो हीरो स्प्लेंडर, एक स्कूटी डेस्टिनी और दो मोबाइल बरामद किए। वहीं जेसीयल भगत से दो एचएफ डीलक्स बाइक, सुधीर मालाकार से दो एचएफ डीलक्स बाइक, दो रेंजर साइकिल और एक मोबाइल, विकास जायसवाल से एक एचएफ डीलक्स बाइक तथा सोनू चौहान से एक लिवो बाइक बरामद की गई है। कुल मिलाकर *10 दुपहिया वाहन, 2 साइकिल और 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 3 लाख 33 हजार रुपये* है। इस गिरोह को पकड़ने में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक विजय एक्का, एएसआई जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, नंद साय कंवर तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार प्रताप बेहरा, थाना पूंजीपथरा के अभिषेक द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, फिलमोन लकड़ा और विक्रम कुजुर की विशेष भूमिका रही।*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*–(1) विधि के संघर्षरत बालक(2) जेसीयल भगत पिता रूप से भगत उम्र 38 वर्ष निवासी रूडुकेला थाना लैलूंगा(3) सुधीर मालाकार पिता कार्तिक मालाकार उम्र 19 साल निवासी जामडबरी थाना पूंजीपथरा (4) विकास जायसवाल पिता श्याम जायसवाल उम्र 35 साल निवासी ऐडुकला थाना छाल(5) सोनू चौहान पिता संत राम चौहान उम्र 28 साल निवासी जामडबरी थाना पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और अहम सफलता मिली है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1744180452 6c9869183a90497a0316 रायपुर : कभी था नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़.
Next Article 1744199248 d3c4f3de95cfefedf753 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गृह विभाग की ली समीक्षा बैठक.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?