BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : सबसे सुपोषित ग्राम पंचायत को मिलेगा एक लाख रूपये का पुरस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : सबसे सुपोषित ग्राम पंचायत को मिलेगा एक लाख रूपये का पुरस्कार

Basant Ratre
Last updated: April 3, 2025 4:25 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

सर्वाधिक सुपोषित पंचायतों वाले जिले भी होंगे सम्मानितसुपोषित ग्राम पंचायत अभियान में धमतरी की 132 ग्राम पंचायतें पात्रधमतरी 03 अप्रैल 2025भारत सरकार द्वारा पूरे देश में सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत देश की सबसे सुपोषित एक हजार ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सबसे अधिक सुपोषित पंचायतों वाले पहले तीन जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा। धमतरी जिले में इस अभियान के लिए 132 ग्राम पंचायतें पात्र हुईं हैं। धमतरी विकासखण्ड में 35, कुरूद विकासखण्ड में 25, नगरी विकासखण्ड में 57 और मगरलोड विकासखण्ड में 15 ग्राम पंचायतों को इस अभियान में शामिल किया गया है। अभियान के तहत इन पंचायतों में आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण और सत्यापन दूसरे राज्यों के निरीक्षण दलों तथा केन्द्र सरकार के निरीक्षण दल द्वारा किया जाएगा। अभियान में शामिल इन पंचायतों की समीक्षा पोषण ट्रेकर एप पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर निरंतर की जाएगी। निरीक्षण दलों द्वारा केन्द्र स्तर पर पाई गई वास्तविक स्थिति और पोषण ट्रेकर में की गई एंट्रियों के आधार पर सर्वोत्कृष्ट सुपोषित ग्राम पंचायत का चयन किया जाएगा। सर्वोत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का थर्ड पार्टी असेसमेंट भी होगा तथा लाभान्वित हितग्राहियों का फीडबैक भी लिया जाएगा। सबसे सुपोषित ग्राम पंचायतों की घोषणा आगामी सितम्बर माह में की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि सुपोषित पंचायत अभियान के दौरान जिले की शामिल सभी 132 ग्राम पंचायतों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग और पोषण स्तर की सतत् निगरानी की जाएगी। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निगरानी, पोषण आहार और गर्म पके भोजन के नियमित वितरण की भी मॉनिटरिंग होगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में आधारभूत संरचनाओं और संसाधनों जैसे क्रियाशील शौचालय, सुरक्षित पेयजल, बिजली आदि की जानकारी भी ट्रेकर एप में दी जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250403 WA0000 वक़्फ़ संशोधन बिल होगा गरीब मुसलमानों का भला – शकील अहमद ********************************* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार.
Next Article 1743677006 437e13537f93819b8410 रायपुर : योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d