BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : जनजातीय कला की समृद्ध विरासत का सम्मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया “उसुड़” वाद्ययंत्र का मोमेंटो
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : जनजातीय कला की समृद्ध विरासत का सम्मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया “उसुड़” वाद्ययंत्र का मोमेंटो

Basant Ratre
Last updated: March 30, 2025 8:48 pm
Basant Ratre 78 Views
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर, 30 मार्च 2025छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और जनजातीय परंपराओं की जीवंत प्रस्तुति के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो बांस से निर्मित अनूठे जनजातीय वाद्ययंत्र “उसुड़” का प्रतीक है। यह मोमेंटो छत्तीसगढ़ की गोंडी संस्कृति, बस्तर की कला और नारी शक्ति की विविध परंपराओं का संगम है।”उसुड़”: बांस से बना जीवंत संगीत वाद्ययंत्रगोंडी बोली में “उसुड़” कहा जाने वाला यह वाद्ययंत्र पूरी तरह बांस से निर्मित होता है। लगभग ढाई से तीन फीट लंबा यह वाद्य, हाथों से पकड़कर घुमाकर बजाया जाता है, जिससे एक विशेष कंपन और ध्वनि उत्पन्न होती है। इसके ऊपरी भाग में लोहे के तीन गोल वासर लगाए जाते हैं और बाहरी सतह को गर्म लोहे से दागकर पारंपरिक शैली में सजाया जाता है। यह वाद्ययंत्र एक सांस्कृतिक प्रतीक है, जो छत्तीसगढ़ की जनजातीय आत्मा को दर्शाता है।जनजातीय शिल्पगुरु श्री बुटलूराम मायरा का योगदानइस वाद्ययंत्र को नारायणपुर जिले के देवगांव निवासी जनजातीय शिल्पकार श्री बुटलूराम मायरा ने अपने हाथों से निर्मित किया है। श्री मायरा विगत चार दशकों से जनजातीय कला के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय हैं। उनके योगदान की सराहना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वयं ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में कर चुके हैं।बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच पर पहुँचायाबांस शिल्प और तुमा (सूखी लौकी) शिल्प में पारंगत श्री मायरा ने न केवल बस्तर की लोककला को जीवित रखा, बल्कि 60 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय नृत्य दलों का गठन कर देशभर में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। उनके इस प्रेरणादायक कार्य हेतु उन्हें वर्ष 2024 में “शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान” से सम्मानित किया गया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया यह मोमेंटो केवल एक सांस्कृतिक उपहार नहीं, बल्कि भारत की विविधता, नारी शक्ति, जनजातीय आत्मनिर्भरता और स्थानीय प्रतिभा के उत्थान का प्रतीक है। यह प्रधानमंत्री जी की “वोकल फॉर लोकल” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना से गहराई से जुड़ा हुआ है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भेंट किया गया यह मोमेंटो छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपरा, बांस शिल्प, सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में चल रहे प्रयासों का जीवंत प्रतीक है। यह भेंट प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्थानीय कौशल, सांस्कृतिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक सार्थक योगदान है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1743339094 cbe0cb113ff3a132de7a रायपुर : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो.
Next Article 1743343466 a453e938963e26ddc30b रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने पहुंचे युवा, बस्तर ओलंपिक के विजयी प्रतिभागी और लखपति दीदियां.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260824 WA0005
थाने के बगल में चोरों का ‘ऑपरेशन छत’: दो दुकानों में लाखों की सेंध, पुलिस को खुली चुनौती!
घरघोडा़ रायगढ़ August 24, 2026
spiral null 1787498055240
घरघोड़ा में ‘परी फैंसी जनरल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने काटा फीता
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0030
NTPC तिलईपल्ली में ड्राइवर की मौत के बाद धरना समाप्त, प्रशासन की पहल पर गतिरोध हुआ समाप्त
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026
IMG 20260823 WA0016
बरौद खदान विवाद में नया मोड़: आरोपों की जगह कथित वसूली पर प्रशासन की नजर महेंद्र चौधरी पर लगाए गए आरोपों पर SECL अधिकारी ने उठाए सवाल, 18 अगस्त की घटना से किया इनकार — संघ के नाम पर टोकन व कथित वसूली को लेकर प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
घरघोडा़ रायगढ़ August 23, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?