BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ में पुलिस अधिकारियों के लिए आईटी एक्ट और साइबर फ्रॉड पर कार्यशाला आयोजित.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ में पुलिस अधिकारियों के लिए आईटी एक्ट और साइबर फ्रॉड पर कार्यशाला आयोजित.

Basant Ratre
Last updated: March 29, 2025 8:10 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20250329 WA0015
SHARE

● रायगढ़ में पुलिस अधिकारियों के लिए आईटी एक्ट और साइबर फ्रॉड पर कार्यशाला आयोजित 29 मार्च, रायगढ़। पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज पुलिस जांचकर्ताओं और कर्मचारियों के लिए आईटी एक्ट और साइबर फ्रॉड पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य जांच और विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाना है ताकि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। गत सप्ताह एनडीपीएस एक्ट पर कार्यशाला आयोजित की गई थी, जबकि इस सप्ताह आईटी एक्ट और साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कार्यशाला के दौरान आईटी एक्ट और साइबर फ्रॉड से जुड़े न्यायालयीन निर्णयों (केस डायरी) पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही विवेचना में सामने आने वाली खामियों और उत्कृष्ट विवेचना के मानकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यशाला में साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में आईटी एक्ट, साइबर अपराधों और उनकी रोकथाम पर जानकारी दी। उन्होंने पुलिस विवेचना में पाई जाने वाली त्रुटियों और उनके निराकरण के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही, आईटी एक्ट के तहत साइबर अपराधों में लागू कानूनी धाराओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत प्राप्त होने पर सबसे पहले साइबर पुलिस पोर्टल पर कम्प्लेन दर्ज करानी चाहिए। इस प्रक्रिया को समझाने के लिए पुलिसकर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। उन्होंने साइबर जागरूकता के तहत यह भी बताया कि लोग लालच में न पड़ें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात कॉल्स व संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी जांच करें। इस अवसर पर एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी उन्नति ठाकुर, उत्तम प्रताप सिंह सहित शहर के सभी थाना प्रभारियों ने अपने विवेचकों के साथ सहभागिता की, जबकि अन्य राजपत्रित अधिकारी और तहसील के थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी बताया गया, जिससे साइबर अपराधों की जांच को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1743252287 e0e89045ee58af6cee2e 1 रायगढ़ में पुलिस अधिकारियों के लिए आईटी एक्ट और साइबर फ्रॉड पर कार्यशाला आयोजित.
Next Article 1743320351 d68940cb9acd5c5bf5c9 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

बैरागपारा मोहल्ले में आवारा कुत्तों का झुंड, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता
कबीरधाम October 14, 2026
सतनामी समाज के आराध्य गुरु घासीदास बाबा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, पंडरिया थाने में FIR दर्ज करने की मांग
कबीरधाम October 13, 2026
बड़गांव के विकास की नई उम्मीद बना B.S. Sponge, उद्योग स्थापना के समर्थन में ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज़
रायगढ़ October 13, 2026
ऐतिहासिक फिल्म ‘मालगुजार – Discovery Of History’ के लिए रायपुर में ग्रैंड ऑडिशन का आयोजन संपन्न,,,,,
रायपुर October 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d