BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुर-बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरी कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़ रूपये की अमृत मिशन 2.0 की मिली स्वीकृति निविदा प्रक्रिया के बाद शुरू हुआ फिलटर प्लांट का निर्माण नगर के 15 वार्डों के निवासियों को 24 घंटे मिलेगी भरपूर पानी डबल इंजन की सरकार का कुनकुरी में दिखने लगा असर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुर-बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरी कुनकुरी की प्यास बुझाने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर 48.81 करोड़ रूपये की अमृत मिशन 2.0 की मिली स्वीकृति निविदा प्रक्रिया के बाद शुरू हुआ फिलटर प्लांट का निर्माण नगर के 15 वार्डों के निवासियों को 24 घंटे मिलेगी भरपूर पानी डबल इंजन की सरकार का कुनकुरी में दिखने लगा असर.

Basant Ratre
Last updated: March 28, 2025 5:57 pm
Basant Ratre 91 Views
Share
3 Min Read
1743164643 28a92783351bc803846e
SHARE

बदलता कुनकुरी,संवरता कुनकुरीजशपुरनगर 28 मार्च 25/ कुनकुरी नगर की जल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति देते हुए राशि जारी कर दी है। राशि जारी होने पर निविदा प्रक्रिया पूरी कर नगर पंचायत कुनकुरी ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कुनकुरी के सदभावना भवन के पास फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो चुका है।सीएम की पहल पर केंद्र सरकार ने दी स्वीकृतिमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश अधिकारियों को दी है। कुनकुरी के नगरीय क्षेत्र में लम्बे समय से जल समस्या बनी हुई थी। बरसो पूर्व ईब नदी में निर्मित पंप हाउस और फ़िल्टर प्लांट,नगर की बढ़ती हुई जनसंख्या की पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कुनकुरी वासियों की इस समस्या का अच्छी तरह से एहसास था। दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री का पद भार ग्रहण करते ही उन्होंने कुनकुरी की इस जल समस्या को निराकृत करने के लिए अधिकारियो को प्रस्ताव और प्रककलन रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। तैयार किए गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेज कर,सीएम साय ने इसके लिए 48 करोड़ 81 लाख रूपये की स्वीकृति दिलाई है।इंटकवेल और फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत कुनकुरी में इंटकवेल और फ़िल्टर प्लांट का निर्माण शुरू हो चुका है। सीएमओ प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि सद्भावना भवन के पास 6 डायमीटर के इंटकवेल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही ईब नदी में 396 किलो लीटर क्षमता की पंप स्टेशन और 3.50 एमएलडी की क्षमता वाली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण भी किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना में कुनकुरी नगर में 36 हजार 930 मीटर पाईप लाईन का विस्तार भी किया जाएगा। ताकि कुनकुरी नगर के हर घर में पानी की पहुंच सुनिश्चित किया जा सके। 940 लीटर की क्षमता की एक पानी टंकी निर्माण के साथ ही नगर में मौजूद सभी पानी टंकीयों को इससे जोड़ा जाएगा।आदर्श नगर पंचायत के रूप में हो रहा है विकसित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत कुनकुरी को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए मिशन मोड में काम शुरू किया है। इसके लिए शहर की मुख्य सड़क से लेकर गली-मुहल्लों की सड़कों को संवारा जा रहा है। स्ट्रीट लाइट के विस्तार के साथ ही नालियो की सफाई और स्वछता का कार्य किया जा रहा है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1743164703 f3ef9f1307dea32064e2 जशपुर-मनोरा की लखपति दीदी ममता मंडल के जीवन की प्रेरणादायक यात्रा.
Next Article जगदलपुर : पेयजल व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, समस्या समाधान हेतु टोलफ्री नम्बर जारी.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

फिर एक दलित युवक अंतर्जातीय प्रेम का भेंट चढ़ा।
पामगढ़ August 30, 2026
खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?