BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए ओडीएफ प्लस मॉडल गांव निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए ओडीएफ प्लस मॉडल गांव निर्माण पर कार्यशाला का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2025 6:52 pm
Basant Ratre 123 Views
Share
2 Min Read
SHARE

एमसीबी/24 मार्च 2025कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत खड़गवां में नव निर्वाचित सरपंचों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के रूप में विकसित करना था। कार्यशाला में जिला समन्वयक राजेश जैन ने ओडीएफ प्लस मॉडल गांव की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की और इसमें शामिल घटकों को समझाया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, सामुदायिक और घरेलू गंदे पानी के उचित निपटान को सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। ग्राम पंचायतों की प्रमुख जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए यह बताया गया कि उन्हें अपने क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु प्रस्ताव पारित कर उसका कड़ाई से पालन कराना होगा, साथ ही उल्लंघन की स्थिति में जुर्माने का प्रावधान भी लागू करना होगा। इसके अलावा, शासकीय परिसंपत्तियों के रखरखाव और सुचारू संचालन पर ध्यान देने, 15वें वित्त आयोग की राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करने हेतु जीपीडीपी प्लान तैयार कर प्रविष्टि कराने, नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण की व्यवस्था बनाए रखने और समय-समय पर सामुदायिक श्रमदान आयोजित करने पर जोर दिया गया।कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश बंजारे, सहायक विकास विस्तार अधिकारी रामकुमार लकड़ा, संकाय सदस्य सहित जनपद पंचायत खड़गवां की समस्त 44 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित सरपंच उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सरपंचों ने ओडीएफ प्लस मॉडल गांव निर्माण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 26 मार्च को
Next Article जशपुरनगर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1781597204740
💥👉ग्रामीण युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: अदाणी पॉवर और अदाणी फाउंडेशन की ‘युवा सेतु’ पहल का शुभारंभ ⚡10 गांवों के 132 युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन, 1,000 युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य
Blog June 16, 2026
IMG 20260614 WA0032
🎬घरघोड़ा में हॉरर का रोमांच: ‘Haunted 3D: Echoes of the Past’ ने दी दस्तक, AK Cinemas में आज से प्रदर्शन
Blog June 14, 2026
IMG 20260614 WA0012
सरकारी स्कूलों में सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र अनिवार्य करने पर BSP ने उठाए सवाल, आदेश में संशोधन की मांग
Blog June 14, 2026
IMG 20260613 WA0062
💥👉महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल: महाजेनको–अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण⚡ केंद्र 65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा हुनर, एप्रन व सिलाई किट का भी हुआ वितरण
Blog June 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?