BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बिलासपुर : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बिलासपुर : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

Basant Ratre
Last updated: March 24, 2025 6:44 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
SHARE

बिलासपुर, 24 मार्च 2025कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने अपनी साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज जिले के दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामूहिक मामलों को लेकर लगभग 150 आवेदन दिया। कलेक्टर ने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ आवेदनों का फोटो खींचकर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वयं ही वाट्सएप कर जल्द निराकरण करने कहा। आज साप्ताहिक जनदर्शन में सिरगिट्टी के नवीन प्राथमिक शाला परिसर में बाऊंड्रीवाल बनवाने हेतु पार्षद द्वारा आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में करीब 200 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल परिसर में बाऊंड्रीवाल नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं शराबियों द्वारा शाला परिसर में शराब की बोतलों को फोड़ कर फेक दिया जाता है जिससे बच्चों को नुकसान होने की संभावनाएं बनी रहती है। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धमनी स्थित सेन्ट एण्ड्रूज स्कूल के बच्चों ने अपने पालकों के साथ कलेक्टर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कुछ कारणों से स्कूल बंद हो गया है जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सभी बच्चे आरटीई के तहत स्कूल मे अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने के लिए ऐसे निजी स्कूल में प्रवेश दिलवाने की मांग की जहां आरटीई लागू हो। कलेक्टर ने उनके आवेदन को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच द्वारा ग्राम खम्हरिया के हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने हेतु आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि हायर सेकंडरी स्कूल नहीं होने से बहुत सारे विद्यार्थी 10वीं के बाद ही अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं जिससे बच्चे अपने आगे की शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी गांव के लोगों ने पानी की समस्या से संबंधित आवेदन दिया। सरपंच ने बताया कि गांव में करीब 5000 से अधिक जनसंख्या निवासरत है। उन्होंने बताया कि आस-पास नदी और नहर भी नहीं है जिससे पानी की समस्या से निजात मिल सके। कलेक्टर ने आवेदन जल संसाधन विभाग को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच द्वारा ग्राम खम्हरिया के हाईस्कूल को हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन करने हेतु आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि हायर सेकंडरी स्कूल नहीं होने से बहुत सारे विद्यार्थी 10वीं के बाद ही अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं जिससे बच्चे अपने आगे की शिक्षा प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं। कलेक्टर ने आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी गांव के लोगों ने पानी की समस्या से संबंधित आवेदन दिया। सरपंच ने बताया कि गांव में करीब 5000 से अधिक जनसंख्या निवासरत है। उन्होंने बताया कि आस-पास नदी और नहर भी नहीं है जिससे पानी की समस्या से निजात मिल सके। कलेक्टर ने आवेदन जल संसाधन विभाग को भेजकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सरकंडा के माताचौरा निवासी प्रभु लाल खैरवार ने रोड निर्माण हेतु अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। ग्राम कोरमी निवासी बहोरन धुरी द्वारा उनके 57 डिसमिल जमीन पर सोनउराम द्वारा काबिज करने की शिकायत कलेक्टर से की। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच एवं ग्रामवासियों द्वारा जूनी तालाब को मछली पालन हेतु नहीं देने की मांग की। उन्होंने बताया कि जूनी तालाब ग्राम पंचायत पोड़ी के बीच बस्ती पर स्थित है। यह आम निस्तारी तालाब है ग्रामीणों द्वारा इसका पानी पीने में भी उपयोग में लाया जाता है। इस मामले को उप संचालक मत्स्य विभाग देखेंगे। बेलगहना तहसील के ग्राम नगोई निवासी श्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा भूमि का रिकॉर्ड दुरूस्त कर ऋण पुस्तिका एवं पर्ची बनवाने आवेदन दिया गया। इस मामले को कोटा एसडीएम देखेंगे। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम किरारी निवासी कृष्ण कुमार सुमन द्वारा जनपद पंचायत मस्तूरी में सहायक ग्रेड 03 के पद पर कार्यरत पिता स्व. भागवत प्रसाद सुमन के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की मांग की। इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी देखेंगे। बेलगहना तहसील के ग्राम नगोई निवासी श्री शिवशंकर गुप्ता द्वारा क्रेडा सौर सुजला योजना के तहत सबमर्सिबल पंप दिलाने आवेदन दिया गया। इस मामले को क्रेडा विभाग के ईई देखेंगे। ग्राम रमतला निवासी श्रीमती बलहीन बाई के निजी जमीन पर सावत राम द्वारा सड़क निर्माण करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन बिलासपुर एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
Next Article बिलासपुर : उत्कर्ष योजना के तहत लिखित चयन परीक्षा 30 मार्च को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026
IMG 20261006 144450
बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल! रायपुर में प्रदर्शन, 18 नवंबर को सामूहिक अवकाश का ऐलान! .
छत्तीसगढ़ रायपुर October 6, 2026
spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d