BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : साप्ताहिक समय सीमा की बैठक हुई सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : साप्ताहिक समय सीमा की बैठक हुई सम्पन्न

Basant Ratre
Last updated: March 19, 2025 6:58 pm
Basant Ratre 182 Views
Share
6 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देशSECL से बकाया कर वसूली करने के लिए नगर निगम चिरमिरी को कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देशमुख्यमंत्री कन्या विवाह 22 मार्च को चिरमिरी में और 27 मार्च को भरतपुर में होगा आयोजनएमसीबी, 19 मार्च 2025कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज जिला कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों, विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, पिछले शिविर के लंबित मुद्दों, डीएमएफ कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों, जन चौपाल और पीएम पोर्टल की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिले में दौरा प्रस्तावित है, जिसके पहले सभी विभागों को छह माह से लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग को पांच अतिरिक्त कक्षों के साथ कृषि, क्रेड़ा और स्वास्थ्य विभाग को अपना एस्टीमेट तैयार कर भेजने को कहा गया है। डीएमएफ की बैठक अगले माह आयोजित होगी। वन विभाग को जिले के कृष्ण कुंज स्थलों के बेहतर रखरखाव और नए पौधों के रोपण के निर्देश दिए गए हैं। आरटीओ कैप का उद्घाटन मंत्री से कराने की बात कही गई है। सभी सरकारी विभागों को ईमेल आईडी जनरेट करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि सरकारी कार्यों में सुगमता आ सके। वहीं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने बताया कि न्यू कलेक्ट्रेट ऑफिस के लिए आवंटित भूमि का खसरा नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है और यदि किसी की निजी जमीन इसमें आ रही है तो राजस्व विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। केल्हारी और कोटाडोल तहसील कार्यालयों में वॉशरूम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय और खड़गवां में स्वास्थ्य और आयुष विभाग के लिए जमीन आवंटन पर चर्चा हुई। डंगौरा में मेंटल हॉस्पिटल के लिए आवंटित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। खेल मैदान के लिए 20 एकड़ की मांग में से 13 एकड़ जमीन आवंटित की जा चुकी है, शेष 7 एकड़ के लिए कार्यवाही जारी है। मनेंद्रगढ़ में सामुदायिक भवन, गार्डन और अंबेडकर भवन के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। साल्ही में फायरिंग रेंज, जेल रोड में संग्रहालय, पुराने खसरों में सुधार, नए फिल्टर प्लांट की स्थापना, जलाशय, लघु जलाशय और नहरों के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बिहारपुर में बकरी फार्म और पोल्ट्री फार्म की भी चर्चा हुई। वहीं सभी विभागों को अटल पोर्टल पर लॉगिन करने और अपनी योजनाओं को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम और तहसीलदारों को हर टीएल बैठक में राजस्व विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। शहरी एवं ग्रामीण आवास योजनाओं, कृषि विभाग, वन अधिकार पत्रों और समित्व योजना के लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। पीएचई की प्रयोगशाला और मत्स्य पालन विभाग के लिए भूमि आवंटन पर चर्चा हुई। सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय और वॉशरूम निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या न हो, इसके लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और हॉस्टलों में पेयजल व टॉयलेट सुविधाओं के सुधार की जरूरत है। सोनहरी मिडिल स्कूल के लिए भवन निर्माण की बात कही गई है। खूंटापारा प्राइमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। करही टोला प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के लिए अलग रूम की जरूरत को देखते हुए कार्रवाई के लिए कहा गया है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं कलेक्टर ने विपणन विभाग, अग्रिम खाद्य भंडारण की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की। आर्थिक गणना के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। जिन स्कूली बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके प्रमाण पत्र शीघ्र तैयार करने को कहा गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 22 मार्च को चिरमिरी में और 27 मार्च को भरतपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन होगा। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण कार्य, समाज कल्याण विभाग की लंबित परियोजनाएं, अनुकंपा नियुक्ति, ओबीसी प्राधिकरण, जल जीवन मिशन और ग्राम सभाओं के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्रीडम फाइटर लाई की पेंटिंग, पेंशन प्रकरण और जीपीएफ कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया है। पीपीओ जारी होने के बाद सभी पेंशन भुगतानों को एक साथ करने की बात कही गई है। हर्बल प्लांट, धरती आबा योजना और माइंस का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गएआवंटन, मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नगर पालिक निगम चिरमिरी को SECL से बकाया कर राशि की वसूली शीघ्र करने के लिए निर्देश दिया गया है। वहीं जनकपुर में गर्ल्स हॉस्टल की मरम्मत कार्य के लिए निर्देश दिए गए हैं।इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर सी. एस. पैकरा, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article मोहला : निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग का सुनहरा अवसर
Next Article 1742389397 543893c04da748f86ea7 बालोद : सब्जी बाड़ी के कार्य से बदली खैरवाही के महिलाओं की कहानी.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026
हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?