BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : हितग्राहीमूलक योजनाओं में शत्-प्रतिशत हो स्वीकृति एवं वितरण, लंबित प्रकरण 25 मार्च तक निराकृत हों
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : हितग्राहीमूलक योजनाओं में शत्-प्रतिशत हो स्वीकृति एवं वितरण, लंबित प्रकरण 25 मार्च तक निराकृत हों

Basant Ratre
Last updated: March 18, 2025 5:27 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
4 Min Read
SHARE

डीएलसीसी की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशधमतरी 18 मार्च 2025कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में अधिकारियों को हितग्राहीमूहक विकास-सह-रोजगार योजनाओं के प्रकरणों में शत्-प्रतिशत स्वीकृति के साथ सहायता ऋण राशि का वितरण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के हितग्राहियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने को भी कहा। श्री मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित योजनाओं में लक्ष्य अनुसार प्रगति नहीं होने पर भी बैंक अधिकारियों के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने हितग्राहियों के सभी लंबित सहायता-ऋण स्वीकृति प्रकरणों को 25 मार्च तक निराकृत करने के भी निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने बैकों के माध्यम से हर साल किए जाने वाली बीमा योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने बैंकों को ऐसे बीमा प्रकरणों में बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर जल्द से जल्द क्लेम उनके परिजनों-आश्रितों को दिलाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्षिक शाख योजना की प्रगति, बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा, पीएमएमवाय, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, केसीसी हेतु बैंकों के भेजे गये प्रकरण, प्रगति, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा बैंकों को प्रेषित किये गये प्रकरण, प्रधानमंत्री सूक्ष्य उद्योग उन्नयन योजना, रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि,आजीविका मिशन, लिंकेज और प्रकरणों की बारी-बारी से जानकारी ली। बैठक में उन्होंने उपस्थित बैक अधिकारियों से सीएसआर मद से किये जाने वाले कार्यो की जानकारी ली और निर्देशित किया कि सभी बैंक जिले में सीएसआर मद से कार्य करने आगे आयें। कलेक्टर ने बैकिंग कार्य की समीक्षा करते हुए जिलो में संचालित कुल बैकिंग शाखाओं, कुल जमा, कुल ऋण राशि, जमा-ऋण अनुपात, कृषि ऋण, लघु उद्योग, कमजोर क्षेत्र के ऋण, अल्प संख्यक समुदाय, महिलाओं के लिए ऋण सहित अन्य विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में एलडीओ श्री नवीन कुमार तिवारी, एलबीएम श्री इंदर कुमार केलवानी के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित थे।शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही पर दो बैंक अधिकारी तलबकलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बरतने पर दो बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों को धमतरी जिला कार्यालय बुलाने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिए हैं। आज जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में शासकीय स्तर पर हितग्राहियों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। उन्होंने एक प्रकरण में हितग्राही को शासकीय योजना के तहत ऋण स्वीकृत करने के बाद भी ऋण राशि वितरण नहीं करने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को कारण पूछा। अधिकारियों द्वारा उचित कारण नहीं बताए जाने पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर को बुलाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के क्लेम प्रकरणों के निराकरण में देरी के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बुलाने के निर्देश दिए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : गर्मी में न हो पानी की कमी, अभी से शुरू करें काम
Next Article धमतरी : नहीं चलेगी पेशी पर पेशी, निर्धारित समय सीमा में निपटाएं राजस्व प्रकरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?