BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : जिले के 18 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने महाअभियान 23 मार्च को.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : जिले के 18 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने महाअभियान 23 मार्च को.

Basant Ratre
Last updated: March 12, 2025 7:31 pm
Basant Ratre 115 Views
Share
3 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने बैठक लेकर दिए आवश्यक तैयारियों के निर्देशउल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रमउत्तर बस्तर कांकेर, 12 मार्च 2025उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् जिले में रविवार 23 मार्च को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जाना है, जो शिक्षा की मुख्यधारा से कटे हुए हैं। कलेक्टर एवं साक्षरता कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा आज शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उक्त परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा सभी असाक्षरों को उक्त अभियान से जोड़कर उन्हें महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित बैठक में उपस्थित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारियों (नोडल) एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयकों को बताया गया कि जिले में कुल 18 हजार असाक्षरों को साक्षर करने का निर्देश राज्य कार्यालय के द्वारा दिया गया है। इसके लिए जिले में कुल 602 परीक्षा केन्द्र तथा केन्द्राध्यक्ष बनाए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी शिक्षार्थी इस परीक्षा से वंचित न रहे। साथ ही किसी तरह की नकल न हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके अलावा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राएं जिन्होंने स्वयंसेवी शिक्षक रूप में सेवा दी हैं, उनके द्वारा टैग किये गये शिक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से इस परीक्षा में सम्मिलित किया जाये, ताकि उस बच्चे को 10 अंक बोनस के रूप में मिल सके।जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में शिक्षार्थियों के लिये पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था हो। शिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र व समय की जानकारी अनिवार्य रूप से विभिन्न माध्यमों से प्रदान की जाये। जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों को विस्तार से परीक्षा संबंधी जानकारी सभी ब्लाक के अधिकारियों को दी गई, जिसमें महापरीक्षा अभियान का प्रचार प्रसार नामांकन, पंजीकरण, डाटा कम्प्यूटरीकरण और परीक्षा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक विकासखण्ड में कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु दायित्वों के बारे में बताया गया। बैठक के अंत में कलेक्टर के द्वारा सभी अधिकारियों एवं साक्षरता अमले को महापरीक्षा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा सभी शिक्षार्थियों को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिये निर्देशित किया गया तथा साक्षरता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं उपाध्यक्ष श्री हरेश मंडावी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741780301 0b0869687de5b419c467 1 उत्तर बस्तर कांकेर : दयाराम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनने से परिवार में आई खुशियां.
Next Article जगदलपुर : कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई मेडिकल कॉलेज के स्वशासी प्रबंधकारिणी समिति की बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?