BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: होली से पहले कोतरारोड़ पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा ग्राम लिटाईपाली में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में 142 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

होली से पहले कोतरारोड़ पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा ग्राम लिटाईपाली में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में 142 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

Basant Ratre
Last updated: March 12, 2025 8:33 am
Basant Ratre 95 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250312 WA0001
SHARE

● रायगढ़, 11 मार्च, 2025 । होली के मद्देनजर अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम लिटाईपाली में छापेमारी कर 142 लीटर महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर की जानकारी पर गांव में दबिश दी। पहली कार्रवाई में आरोपी राम कुमार यादव (30) निवासी डीपापारा लिटाईपाली को 72 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत 7,200 रुपये आंकी गई है। दूसरी बड़ी कार्रवाई नरवाडीपा पारा में की गई, जहां आरोपी सोहित सिदार (55) के कब्जे से 70 लीटर महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त किए गए। जब्त सामान की कुल कीमत 9,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी का नष्टीकरण कर मौके पर करीब 100 महुआ पास बोरी का नष्टीकरण किया गया है ।

IMG 20250312 WA0000

इसके अलावा, गांव में अवैध शराब बेचने वालों पर भी आबकारी एक्ट की धारा 34(1), (क) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब बनाने और बेचने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, करूणेश कुमार राय, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, विकास कुजुर और कमलेश सागर की अहम भूमिका रही। अवैध शराब के विरूद्ध कोतरारोड़ पुलिस का आगे भी अभियान जारी रहेगा ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741688069 4146618a95c6e53c358d उत्तर बस्तर कांकेर : महिला समूहों के सशक्तिकरण हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे- जिला सीईओ.
Next Article IMG 20250312 WA0046 वसुधैव कुटुंबकम” के संकल्प के साथ सँवारेंगे घरघोड़ा की तस्वीर”- अमित त्रिपाठी @युवा उपाध्यक्ष ने की नगर विकास यज्ञ में सबसे आहुति की अपील
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?