BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर

Basant Ratre
Last updated: March 18, 2026 7:28 pm
Basant Ratre 25 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

जगदलपुर, 18 मार्च 2026

देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है।

थल सेना द्वारा आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस अवसर से लाभान्वित करने और क्षेत्र के युवाओं को सफलता दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत सराहनीय पहल की है।

प्रशासन द्वारा अब भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्ञानगुड़ी केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, व्हाट्सएप ग्रुप मार्गदर्शन और शारीरिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीयन की खिड़की 13 फरवरी से खुल चुकी है जो 01 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/पर जाकर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं।

भर्ती के पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 1 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके बाद शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न होगी।

सामान्य पात्रता के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 ) से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए, विशेष रूप से जिनका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य हुआ है।

जिला प्रशासन ने तैयारी को सुगम बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया है।

अभ्यर्थी प्रशासन द्वारा जारी किए गए विशेष व्हाट्सएप लिंक और गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के पश्चात छात्रों को एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा जहाँ उन्हें परीक्षा से जुड़ी समस्त पाठ्य सामग्री और अपडेट्स नियमित रूप से दिए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त जो छात्र नीट, पीईटी और पीएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी निःशुल्क क्रैश कोर्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आती है, तो वे जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल, जगदलपुर से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बस्तर के युवाओं के पास अब अपनी मेहनत और प्रशासन के सहयोग से सेना की वर्दी पहनने के सपने को हकीकत में बदलने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260318 WA0034 💥👉25 लाख बनाम 5 लाख: पत्रकार भवन पर संग्राम, ‘प्रेस क्लब’ नहीं ‘पत्रकार सदन’ की उठी मांग!”
Next Article जगदलपुर : जिले के पशुधन में खुरपका-मुंहपका रोग के रोकथाम हेतु टीकाकरण महाअभियान का शंखनाद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

बिलासपुर : तखतपुर के किसानों ने अपनाई उन्नत खेती, बढ़ी कमाई
Blog March 18, 2026
रायपुर : वन विभाग के ‘युवान’ पहल से छत्तीसगढ़ के युवा बनेंगें ग्रीन लीडर
Blog March 18, 2026
रायगढ़ : नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
Blog March 18, 2026
बेमेतरा : नवागढ़ में अरहर खरीदी का शुभारंभ, समर्थन मूल्य से किसानों में उत्साह
Blog March 18, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?