BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : जिले में धान उठाव ने पकड़ी रफ्तार : अबतक 4.82 लाख क्विंटल का हुआ सफल परिवहन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : जिले में धान उठाव ने पकड़ी रफ्तार : अबतक 4.82 लाख क्विंटल का हुआ सफल परिवहन

Basant Ratre
Last updated: February 23, 2026 4:43 pm
Basant Ratre 14 Views
Share
4 Min Read
SHARE

एमसीबी / 23 फरवरी 2026जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पश्चात अब उठाव कार्य ने उल्लेखनीय गति पकड़ ली है।

प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली, सतत मॉनिटरिंग, मिलर्स एवं परिवहन एजेंसियों के साथ सुदृढ़ समन्वय तथा चरणबद्ध रणनीति के परिणामस्वरूप 25 उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान का सुव्यवस्थित परिवहन लगातार जारी है।

अब तक जिले में कुल 8 लाख 79 हजार 848.6 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिनमें से 4 लाख 82 हजार 860 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उठाव कर लिया गया है।

यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि यह भी प्रमाणित करती है कि जिले में धान प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह संगठित और परिणामोन्मुखी है।

धान उठाव में आई तेजी से उपार्जन केंद्रों एवं सोसायटी परिसरों में भंडारण का दबाव लगातार कम हो रहा है। इससे केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी हुई है और नए आगमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो पा रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा बैठकें लेकर प्रगति की निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो।

परिवहन एजेंसियों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं और मिलर्स के साथ समन्वय स्थापित कर चरणवार धान उठाव सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसका सकारात्मक प्रभाव यह है कि किसानों को भुगतान प्रक्रिया में तेजी मिली है और उन्हें अपनी उपज का लाभ समय पर प्राप्त हो रहा है।

जिले के प्रमुख उपार्जन केंद्रों से उल्लेखनीय मात्रा में धान का उठाव दर्ज किया गया है।

केल्हारी केंद्र से 39,380 क्विंटल, कौड़ीमार से 38,260 क्विंटल, बरबसपुर से 31,290 क्विंटल, चैनपुर से 30,860 क्विंटल, डोडकी से 30,530 क्विंटल, बरदर से 30,210 क्विंटल, कोड़ा से 27,810 क्विंटल, नागपुर से 24,040 क्विंटल, घुटरा से 23,620 क्विंटल, कठौतिया से 23,600 क्विंटल, कुवांरपुर से 23,160 क्विंटल, बंजी से 23,120 क्विंटल तथा खड़गवां से 20,930 क्विंटल धान का सफल उठाव किया जा चुका है।

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले के अधिकांश बड़े केंद्रों में कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है और लक्ष्य की दिशा में ठोस प्रगति हो रही है।प्रशासन द्वारा शेष 3 लाख 96 हजार 988.6 क्विंटल धान के उठाव को भी निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है तथा दैनिक प्रगति की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।

पारदर्शी प्रक्रिया, नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई की नीति के कारण जिले में धान खरीदी एवं उठाव की व्यवस्था एक मॉडल के रूप में उभर रही है।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उसके बाद तेज गति से हो रहा उठाव किसानों के लिए राहतकारी सिद्ध हो रहा है। समय पर भुगतान, सुगम प्रक्रिया और प्रशासनिक तत्परता ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है।

जिले में चल रही यह सुव्यवस्थित और समन्वित व्यवस्था न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति दे रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बना रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : वृद्धाश्रम संचालन के लिए 9 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
Next Article
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

घरघोड़ा और तमनार में छात्र नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी
Blog February 23, 2026
एमसीबी : विशेष लेख : मनेंद्रगढ़ में विकसित भारत की दस्तक
Blog February 23, 2026
महासमुंद : सोनाक्षी के साहस और चिरायु योजना ने बदल दी ज़िंदगी
Blog February 23, 2026
February 23, 2026
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?