BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : विशेष लेख :कुरूद कृषि महाविद्यालय में मोरिंगा आधारित परियोजना स्वीकृत, किसानों की आय व पोषण सुरक्षा को मिलेगा बल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : विशेष लेख :कुरूद कृषि महाविद्यालय में मोरिंगा आधारित परियोजना स्वीकृत, किसानों की आय व पोषण सुरक्षा को मिलेगा बल

Basant Ratre
Last updated: February 18, 2026 4:20 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE
1771397510 dbefb504db79d82509ba

धमतरी में सहजन क्रांति की शुरुआत, 100 किसानों को मिलेगा उन्नत प्रशिक्षण

धमतरी, 18 फरवरी 2026

जिले के किसानों की आय वृद्धि एवं पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा “मोरिंगा (सहजन) की खेती, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि” विषयक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह परियोजना कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में संचालित होगी, जो इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध है।परियोजना का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक डॉ. पीयूष प्रधान (प्रधान अन्वेषक) द्वारा किया जाएगा।

एक वर्ष की अवधि वाली इस परियोजना का क्रियान्वयन प्रौद्योगिकी ग्राम केंद्र सिर्री (जिला धमतरी) एवं प्रौद्योगिकी ग्राम केंद्र रामपुर (जिला कबीरधाम) में किया जाएगा।

प्रत्येक केंद्र पर लगभग 50 किसानों को प्रशिक्षण देकर प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया जाएगा।आय वृद्धि और पोषण सुरक्षा पर विशेष फोकसपरियोजना के अंतर्गत किसानों को मोरिंगा की उन्नत उत्पादन तकनीक, नर्सरी प्रबंधन, वैज्ञानिक कटाई एवं भंडारण पद्धतियों तथा मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

मोरिंगा से तैयार पाउडर, न्यूट्रीशन सप्लीमेंट, चाय, खाद्य पूरक एवं अन्य प्रसंस्कृत उत्पादों की जानकारी देकर किसानों को अतिरिक्त आय के स्रोत उपलब्ध कराने की योजना है।मोरिंगा को “चमत्कारी पौधा” कहा जाता है,

क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम एवं विटामिन पाए जाते हैं। कम लागत और न्यून जोखिम वाली यह फसल जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच किसानों के लिए टिकाऊ विकल्प सिद्ध हो सकती है।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण उन्मूलन, महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी तथा युवाओं के लिए सूक्ष्म उद्यमिता के अवसरों को भी बढ़ावा देगी।

परियोजना का संचालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। परिषद द्वारा इस हेतु लगभग 4.95 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है,

जिसमें प्रशिक्षण, संसाधन व्यक्तियों का मानदेय एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।यह परियोजना पारंपरिक फसलों के साथ वैकल्पिक उच्च आय वाली फसल को बढ़ावा देकर जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगी तथा “पोषण वाटिका” और स्थानीय स्तर पर पोषण आहार उपलब्धता को सुदृढ़ करेगी।

कृषि नवाचार को राष्ट्रीय पहचानइसी क्रम में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के प्रोफेसर डॉ. ए. कुरैशी को उनके अभिनव कृषि उपकरण के लिए भारत सरकार द्वारा डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया है।

डॉ. कुरैशी एवं उनकी टीम द्वारा विकसित “ट्री ट्रिमिंग शीयर विद लॉक” नामक उपकरण का डिज़ाइन पंजीकृत किया गया है, जो वृक्षों की छंटाई को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी बनाता है।

यह उपकरण विशेष रूप से फलोद्यान एवं बागवानी किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा श्रम लागत में कमी लाने के साथ कार्य दक्षता बढ़ाने में सहायक होगा।

अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नवाचार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के विस्तार को प्रोत्साहित करते हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी संस्थान किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी अनुसंधान कर क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करता रहेगा। डॉ. कुरैशी की यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।

इससे कृषि अनुसंधान एवं नवाचार को नई गति मिलेगी तथा किसानों को उन्नत, सुरक्षित और किफायती उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना मिसाल : BaLA कॉन्सेप्ट अब पूरे प्रदेश में लागू
Next Article जगदलपुर : चित्रकोट महोत्सव 2026 का गुरुवार को होगा समापन समारोह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261027 201657
झलप में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने का मामला, बसपा ने की आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
रायपुर छत्तीसगढ़ October 27, 2026
किसुनगढ़ में खुदाई के दौरान मिला मानव खोपड़ी का पुराना कंकाल, पंडरिया पुलिस की जांच-पड़ताल जारी
कबीरधाम October 25, 2026
IMG 20261025 173521 scaled
 घरघोड़ा में पूनम क्लॉथ का दीपावली एवं छठ धमाका, कपड़ों की खरीदारी पर जीतें शानदार इनाम!
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026
file 00000000aa748207977b4eb4677c8f70
रायगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश 27 से 29 अक्टूबर तक अतिभारी वर्षा की आशंका, प्रशासन अलर्ट मोड पर; बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारी तेज
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d