BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अजब पत्थलगांव की गजब कहानी: यहाँ पटवारी के पास ‘अलादीन का चिराग’, बिना आदेश के गायब हो जाती है जमीन!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अजब पत्थलगांव की गजब कहानी: यहाँ पटवारी के पास ‘अलादीन का चिराग’, बिना आदेश के गायब हो जाती है जमीन!

Basant Ratre
Last updated: February 9, 2026 10:42 am
Basant Ratre 32 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पत्थलगांव (जशपुर)। अगर आप समझते हैं कि जमीन-जायदाद के लिए रजिस्ट्री, गवाह और कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं, तो शायद आप पत्थलगांव तहसील के “चमत्कारों” से वाकिफ नहीं हैं।

IMG 20260209 WA0003

यहाँ के राजस्व रिकॉर्ड में ऐसी ‘दैवीय शक्तियाँ’ काम कर रही हैं, जहाँ पसीने से सींची गई किसान की जमीन रातों-रात सरकारी पन्नों से वैसे ही गायब हो जाती है, जैसे गधे के सिर से सींग!

डिजिटल इंडिया में ‘मिस्टर इंडिया’ वाला खेल :

मामला ग्राम पत्थलगांव का है, जहाँ स्व. सालिकराम नाम के एक किसान की 2.015 हेक्टेयर जमीन थी। बेचारे वारिसान (पेरोन बड़ा और उनके भाई) इस भरोसे बैठे थे कि पिता की विरासत उनके पास है।

IMG 20260209 WA0002

लेकिन साहब, यहाँ तो सिस्टम ही ‘जादूगर’ निकला! बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के, बिना किसी आवेदन के और बिना किसी को कानो-कान खबर लगे, रिकॉर्ड से सालिकराम का नाम ऐसे “विलोपित” (डिलीट) कर दिया गया मानो वो कोई पेंसिल से लिखा रफ काम हो।*

पटवारी की ‘ईमानदार’ लाचारी :

जब मामला बढ़ा और पटवारी साहब ने अपनी रिपोर्ट पेश की, तो उन्होंने बड़े ही मासूमियत भरे अंदाज में कबूल किया कि– “हुजूर, साल 2011 तक तो जमीन सालिकराम की थी, लेकिन 2013 के आते-आते यह सुशीला कुजूर के नाम कैसे हो गई, इसका कोई कागज ही नहीं मिल रहा!” वाह! यानी तहसील कार्यालय में दस्तावेज “मिस्टर इंडिया” की घड़ी पहनकर घूम रहे हैं। न फाइल का पता, न आदेश की कॉपी, बस नाम बदल गया। इसे कहते हैं – “न खाता, न बही, पटवारी जी जो कहें, वही सही!”

म्युटेशन का नया तमाशा :

IMG 20260209 WA0004

अब तमाशा देखिए, जिस जमीन का आधार ही गायब था, उस पर अब नए किरदारों की एंट्री हुई है। तहसीलदार साहब ने आदेश जारी किया है कि अब इस जमीन से सुशीला जी का नाम हटाकर नरेश कुमार सिदार, किशन सिंह और विकास राठिया के नाम का “तिलक” लगाया जाए। मतलब, नींव गायब है लेकिन ऊपर मंजिलें दर मंजिलें खड़ी की जा रही हैं।

सिस्टम से कुछ ‘कड़वे’ सवाल :

सॉफ्टवेयर का दोष या नीयत का खोट? क्या पटवारी कार्यालय में कोई ऐसा ‘वायरस’ घुस गया है जो सिर्फ गरीबों के नाम डिलीट करता है और रसूखदारों के नाम इंसर्ट?

1002031738

बिना कागज के नामांतरण: क्या अब पथलगाँव में जमीन के मालिक बनने के लिए दस्तावेजों की नहीं, बल्कि “अदृश्य आर्शीवाद” की जरूरत पड़ती है?

फाइल की तलाश: अगर सुशीला कुजूर के नाम जमीन चढ़ाने का कोई दस्तावेज रिकॉर्ड रूम में नहीं है, तो क्या उसे किसी चूहे ने खा लिया या सिस्टम की दीमक चट कर गई?

पत्थलगांव तहसील का यह कारनामा उन सभी लोगों के लिए सबक है जो अपनी जमीन के कागजात बक्से में बंद करके चैन की नींद सो रहे हैं। जाग जाइए! वरना कल को पटवारी जी की रिपोर्ट आएगी – “साहब, आपकी जमीन तो थी, पर अब वो किसकी है, ये हमें भी नहीं पता!”

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260209 092719 “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल” – असली लड़ाई आदत और मानसिकता से है
Next Article IMG 20260209 WA0018 💥💥किराये के बहाने ट्रेलर हड़प कर डाला बेच दिया, घरघोड़ा पुलिस ने दो शातिर आरोपी दबोचे 👉जीपीएस लोकेशन से खुला राज, कुंजारा में मिला सिर्फ इंजन – बेचने की फिराक में थे आरोपी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रंगों की बौछार से सराबोर हुआ हसौद का मिलन चौक, होली की तैयारियां चरम पर
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 120 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त
Blog March 3, 2026
राजनांदगांव : आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित
Blog March 3, 2026
मुंगेली : होली पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Blog March 3, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?