BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: समर कैम्प: छात्रों की बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कैरियर मार्गदर्शन के तहत ‘उत्कर्ष- भविष्य की उड़ान’ का हुआ आयोजन लक्ष्य निर्धारण कर सतत् प्रयास करें सफलता मिलेगी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल कैरियर महत्वपूर्ण,भटकाव से बचे जितनी मेहनत करोगे आपका लक्ष्य उतना करीब होगा सिविल सर्विसेस की तैयारी के लिए अपने बेसिक को करें स्ट्रांग, करें लगातार प्रेक्टिस-सीईओ श्री यादव विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दी कैरियर चुनने के टिप्स
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

समर कैम्प: छात्रों की बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कैरियर मार्गदर्शन के तहत ‘उत्कर्ष- भविष्य की उड़ान’ का हुआ आयोजन लक्ष्य निर्धारण कर सतत् प्रयास करें सफलता मिलेगी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल कैरियर महत्वपूर्ण,भटकाव से बचे जितनी मेहनत करोगे आपका लक्ष्य उतना करीब होगा सिविल सर्विसेस की तैयारी के लिए अपने बेसिक को करें स्ट्रांग, करें लगातार प्रेक्टिस-सीईओ श्री यादव विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दी कैरियर चुनने के टिप्स

Basant Ratre
Last updated: May 25, 2024 8:22 pm
Basant Ratre
Share
7 Min Read
SHARE
2 13
6 8

, 25 मई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित समर कैम्प के दौरान आज नगर निगम ऑडिटोरियम में छात्रों की बेहतर भविष्य निर्माण के लिए कैरियर मार्गदर्शन कैंप के तहत ‘उत्कर्ष-भविष्य की उड़ान’ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि कैरियर मार्गदर्शन कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों के कैरियर चुनाव को लेकर शंकाओ को दूर करना है ताकि वे अपना बेहतर कैरियर चुन सके। उन्होंने कहा कि यहां 9 वीं से 12वीं तक विद्यार्थी हैं, जिन्हें इस उम्र में विषय चयन को लेकर कन्फ्यूजन होती हैं। यही समय होता है कि वह अपना लक्ष्य निर्धारण करने के साथ ही एक दूसरा विकल्प तैयार रखें। आप जितना अधिक मेहनत और प्रयास करेंगे उतना ही अपने लक्ष्य के पास होंगे। किसी भी क्षेत्र में जाएं आप देश सेवा ही करेंगे। आज के दौर में सभी क्षेत्र में नौकरी को लेकर काम्पीटिशन है। इसलिए आप भले ही एवरेज स्टूडेंट हो लेकिन आपकी कोशिश एवरेज नहीं होनी चाहिए। इस उम्र में भटकाव की स्थिति बनती है लेकिन आपको कैरियर के प्रति समर्पित होकर आत्मनियंत्रण रखना आवश्यक है। अभी आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपका भविष्य सुखमय में होगा। सिविल सर्विसेज के लिए प्रतिदिन पढ़ाई करना अति आवश्यक है। सभी के पास उतना ही दिमाग होता है, जितना आपके पास है, बस उन्हें आप कितना शार्प करते हैं यह आप पर निर्भर करता है, इसके लिए आपको रेडियो में न्यूज सुने, न्यूज पेपर के संपादकीय पढ़े, अच्छे आर्टिकल पढ़े एवं एनसीआरटी की बुक पढ़े। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत कर सफलता प्राप्त कर देश सेवा में योगदान दे। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि आप सपने तो बड़े देख रहे हैं लेकिन आप को अपने ज्ञान के आधार को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी के संबंध जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि इसमें अपने बेसिक को स्ट्रांग करें एवं लगातार प्रेक्टिस करें। उन्होंने कहा कि याद रखे किसी भी एग्जाम के लिए सिलेबस के आधार पर ही तैयारी की जाती है, इसके लिए आप पूर्व परीक्षाओं की प्रश्न पेपर की प्रैक्टिस भी कर सकते है। इसमें सफलता पाने के लिए आपकी लगन और मेहनत महत्वपूर्ण हैं।ओपी जिंदल स्कूल पतरापाली के प्राचार्य श्री आर.के.त्रिवेदी ने कहा कि अपना लक्ष्य बनाना इसलिए जरूरी है ताकि हम यह निर्धारित कर सकें कि हमें क्या करना है। उन्होंने कहा कि सक्सेस स्टोरी के साथ ही फेलियर स्टोरी भी पढऩा जरूरी है ताकि गलतियों से सीखे और बेहतर प्रयास कर सके। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण के साथ ही सेकेण्ड ऑप्शन भी रखें। प्राचार्य श्री त्रिवेदी ने कहा कि सफलता की कोई परिभाषा नहीं होती। लक्ष्य प्राप्ति के दौरान छोटी-छोटी सफलताएं भी बड़ी मायने रखती है। आपके लक्ष्य के बीच में आपकी गरीबी कभी रोडा नहीं बन सकती है, बस आपको अपनी प्रतिभा दिखानी होगी। इस दौरान उन्होंने मेन्टल, फिजिकल एवं डिजीटल मूल्य के साथ ही विभिन्न कोर्स की जानकारी दी। सी.ओ.28 सीजी बटालियन कर्नल हेमन्त कुमार झा ने सैन्य सेवा के संबंध में अफसर रैंक एवं जवान भर्ती की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सैन्य सेवा हेतु अफसर भर्ती हेतु एनडीए के माध्यम से साल में दो बार चयन प्रक्रिया आयोजित की जाती है। जिसके माध्यम से युवा सैन्य सेवा में सम्मिलित हो सकते है। मेडिकल कालेज से डॉ.त्रिभुवन साहू ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस सेवा में स्वप्रेरित होकर आये तो बेहतर होगा। इसके लिए नीट के माध्यम से प्रवेश ले सकते है। इसके लिए आपको कठिन परिश्रम एवं सतत् प्रयास करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल से ज्ञान अर्जित करने से बेहतर है आप पुस्तकों से ज्ञान अर्जित करें। इससे आपको अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त होगा। ईएनटी विशेषज्ञ मेडिकल कालेज डॉ.जया साहू ने कहा कि हर घर में सोचते है कि उनके परिवार में कोई डॉक्टर बने, लेकिन आप में इसके लिए सीखने का जुनून और लक्ष्य के प्रति हट होना जरूरी है। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नीट के माध्यम से एमबीबीएस के अलावा और भी क्षेत्र मौजूद है, जहां चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे सकते है। उन्होंने बीडीएस, बी फार्मा, बीपीटी, बीएएमएस, यूनानी, बीएससी नर्सिंग, माइक्रो बायलॉजी जैसे विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी, जिसके माध्यम से विद्यार्थी चिकित्सा के क्षेत्र में अपना कैरियर चुन सके। ओपीजेयू तराईमाल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.दिप्ती शुक्ला ने इंजीनियरिंग क्षेत्र के संबंध में बताया कि कैरियर ऑप्शन बहुत है लेकिन हमारे लिए क्या सही है यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कैरियर चुनाव के दो आधार होते है जिसमें एक टैलेन्ट दूसरा एजुकेशन बेस्ड होता है। उन्होंने विषय चयन हेतु सेल्फ अस्सिमेन्ट के अनुसार अपना लक्ष्य तैयार कर मेहनत करने की बात कही। इस दौरान लॉ कालेज के श्री दिलीप मिश्रा ने कानूनी पाठ्यक्रम के संबंध में बताया कि इसमें भी भविष्य निर्माण हेतु अपार संभावनाएं है। जिसमें विभिन्न प्रकार के कोर्स मौजूद है। आप क्लेट के माध्यम से बेहतर यूनिवर्सिंटी में एडमिशन लेकर भविष्य बना सकते है। जिसके लिए आपको लगन, ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करनी होगी। पालीटेक्निक कालेज के श्री जे.के.गवेल ने पालीटेक्निक एवं आईटीआई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पालीटेक्निक, आईटीआई एवं इंजीनियरिंग के बीच की कड़ी है। रायगढ़ एक औद्योगिक क्षेत्र है, तो यहां इसकी अपार संभावनाएं है। कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से हर साल सैकड़ों युवाओं को प्राईवेट सेक्टर में नौकरियां प्राप्त होती है। इसके लिए पीपीटी के माध्यम से प्रवेश ले सकते है। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं को दूर किया। मौके पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में करूणा कैवर्त, बबीता पटेल एवं कृष भारद्वाज को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से डीईओ श्री बी.बाखला, डीएमसी श्री नरेन्द्र चौधरी, एपीसी श्री भुवनेश्वर पटेल, एपीसी श्री भूपेन्द्र पटेल, एपीसी श्री आलोक स्वर्णकार, बीईओ श्री आर.जाटवर एवं बीआरसी श्री मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा यातायात से संबंधित जानकारी एवं यातायात नियम पालन करने के लिए चलाया गया विशेष अभियान▪️ थाना छेत्र केपिकअप वाहन चालकों और वाहन स्वामी को दिया गया निर्देश
Next Article जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल रायगढ़ का निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d