घरघोड़ा। नगर में नए प्रतिष्ठान ‘परी फैंसी जनरल मार्ट’ का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया।



इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने प्रतिष्ठान के संचालक दीपक लहरे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए व्यवसाय की शुरुआत क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम है। उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति, उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।
शुभारंभ कार्यक्रम में पार्षद विमला जोल्हे, संजय डोंडे, भोलू उरांव सहित लहरे परिवार के उमेश लहरे, जोंटी लहरे, आकाश लहरे मौजूद रहे। वहीं पत्रकार सुनील जोल्हे एवं बसंत रात्रे की भी विशेष उपस्थिति रही।
परिजनों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने प्रतिष्ठान संचालक दीपक लहरे को नए व्यवसाय की शुरुआत पर बधाई देते हुए ‘परी फैंसी जनरल मार्ट’ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन अवसर पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
