BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: घरघोड़ा के लोक अदालत में 419 प्रकरणों का निपटारा,एक परिवार साथ रहने को तैयार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

घरघोड़ा के लोक अदालत में 419 प्रकरणों का निपटारा,एक परिवार साथ रहने को तैयार

Basant Ratre
Last updated: July 13, 2024 6:42 pm
Basant Ratre 230 Views
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20240713 WA0016

*घरघोड़ा :: लोक अदालत में आज तीनों खंडपीठ में सैकड़ो की संख्या में पक्षकारों ने उपस्थित होकर अपने मामले को राजीनामा के आधार पर निराकृत कराए । जिसमें कुल 419 आपराधिक मामले , 04 मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम , 02 ऑर्बिटल एक्टऔर एक हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मामले का निराकरण किया गया।माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एव अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति श्री अभिषेक शर्मा ने लोक अदालत में अधिवक्ताओं के समझाइस पर पक्षकारों के आपसी राजीनामा के लिए सभी का धन्यवाद किया है और साथ में भविष्य में राजीनामा किए जाने योग्य मामलों में राजीनामा करने का आह्वान किया है ।आज लोकअदालत के माध्यम से स्थानीय बैंक तथा विद्युत विभाग के अनेक मामले निपटारा किए गए साथ ही स्वास्थ्य केंद्र द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाकर आए हुए पक्षकारों और आम लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षणकिया गया।13 जुलाई को घरघोड़ा मेंआयोजित लोक अदालत में जिला एवं अतिरिक सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक शर्मा के न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा के चार प्रकरणों में 31 लाख 50 हजार रुपए का क्षतिपूर्ति तथा आर्बिट्रेसन के मामलों में 6 लाख 660872 रुपए का दावा स्वीकार किया गया। वहीं न्यायालय में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत एक परिवार को न्यायालय में उभय पक्ष के आपसी सहमति होने पर एक साथ आगे की दांपत्य जीवन जीने की निर्णय किया गया।व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक श्रीमती चंद्रकला देवी साहू के न्यायालय में चेक अनादरित संबंधी 03 मामले,03 सिविल मामले तथा 360 समरी मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से किया गया। व्यवहार न्यायधीश श्रीमती काम्या अय्यर के न्यायालय में 17 अपराधिक प्रकरण तथा 34 समरी मामलों में निपटारा किया गया।आज के लोक अदालत में विशेष रूप से न्यायाधीशों तथा अधिवक्तागण के द्वारा किए गए प्रयासों से अनेक प्रकरणों में राजीनामा हुआ है जिससे लोगों में त्वरित न्याय के प्रति आश जगी है।राजीनामा करने वाले पक्षकारों को न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने पौधा भेट किया और वृक्षारोपण कर प्रकृति की रक्षा करने का आह्वान किए।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article खुड़खुड़िया जुए से गुलजार घरघोड़ा के मेले रथ मेलों में लग रहा लाखो का दांव,लुट रही जमा पूँजी किसके संरक्षण में खुलेआम सज रही जुए की महफ़िल ?
Next Article बहुजन समाज पार्टी द्वारा 10 जून 2024 की बलौदाबाजार घटना में सतनामी समाज के गिरफ्तार व्यक्तियों को नि:शर्त रिहाई की माँग छ. ग.राज्य सरकार से किया गया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?