
बाल मैत्री कार्यक्रम से आंगनबाड़ी के नन्हें बच्चों को मिला स्कूल का पहला अनुभव
बलरामपुर, 20 मार्च 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल मैत्री (बडी-बडी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी में पंजीकृत 4 से 6 वर्ष के बच्चों को विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराते हुए उनके सुगम ट्रांजिशन को सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को निकटस्थ प्राथमिक शालाओं का भ्रमण कराया गया, ताकि बच्चों में विद्यालय के प्रति समझ और आत्मविश्वास विकसित हो सकें।
इस दौरान बच्चों को कक्षा, खेल परिसर एवं विद्यालयीन गतिविधियों से परिचित कराया गया तथा उनके साथ खेल, विविध एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की निगरानी में सभी सेक्टरों में बाल मैत्री कार्यक्रम आयोजित करते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए विद्यालय का भ्रमण कराया तथा बच्चों के अभिभावकों को भी इस पहल की जानकारी दी गई।
