BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सूरजपुर : जिले में वजन त्यौहार की हुई शुरूआत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सूरजपुर : जिले में वजन त्यौहार की हुई शुरूआत

Basant Ratre
Last updated: February 10, 2026 5:46 pm
Basant Ratre 19 Views
Share
2 Min Read
SHARE

09 से 18 फरवरी तक आयोजित होगा वजन त्यौहार06 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर का किया जायेगा समग्र आकलन

सूरजपुर, 09 फरवरी 2026

जिले में संचालित 2080 आंगनबाड़ी केंद्र में आज से वजन त्यौहार का शुभारंभ हो चुका हैं। जिसमें जिले के 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर के सटीक आकलन हेतु समुदाय की सक्रिय सहभागिता के साथ आंगनबाडी केंद्र में बच्चों का वजन किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में 09 से 18 फरवरी तक चलने वाले वजन त्यौहार के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है।

ज्यादा से ज्यादा संख्या में पालक अपने निकटम आंगनबाडी केंद्र पर पहुंचे, इसके लिए मुनादि व दिवाल लेखन के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराया गया हैं।

कलेक्टर ने जिले के 06 वर्ष तक के सभी बच्चों के पालकों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से अपने बच्चों को निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र में लेकर आएं और वजन त्यौहार में सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों के पोषण स्तर की सही जानकारी प्राप्त हो सके और वास्तविक आंकड़ो एवं तथ्यों के आधार पर कुपोषण मुक्त सूरजपुर बनाने के लिए आवश्यक पहल की जा सकें।

वजन त्यौहार के दौरान बच्चों का वजन, लंबाई एवं ऊँचाई मापी जा रही है। इसके साथ ही प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कुपोषण की वास्तविक स्थिति का आकलन कर प्रत्येक बच्चे की जानकारी निर्धारित सॉफ्टवेयर में दर्ज की जा रही है। इसके माध्यम से कुपोषित बच्चों का अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे उनके लिए लक्षित पोषण एवं स्वास्थ्य हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सके।

महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि सुपरवाइजर, कलस्टर में स्वयं अपनी उपस्थिति दर्ज कर वजन त्यौहार का आयेाजन करा रही है। इसके साथ ही पालक भी वजन त्यौहार को लेकर उत्साहित है और कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर हुआ 7 दिवसीय शिविर
Next Article इंटरनेट सुरक्षित दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 0000000052a471fd9e7de821f52c4c31
🌟रायगढ़ के युवाओं के लिए बड़ा मौका — अब मुफ्त में बने हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल! 🌟
Blog March 29, 2026
रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
Blog March 29, 2026
रायपुर : आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर
Blog March 29, 2026
राजनांदगांव : जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा
Blog March 29, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?