BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान.

Basant Ratre
Last updated: January 31, 2025 6:14 pm
Basant Ratre 70 Views
Share
3 Min Read
1738326995 57ea8cdcb524f6ef168c
SHARE

विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियानघर-घर जाकर मतदाताओं को दिया जा रहा है मतदाता न्यौताशत-प्रतिशत भागीदारी के लिए किया जा रहा जागरूकनिष्पक्ष मतदान करने दिलाया गया संकल्पबलरामपुर 31 जनवरी 2025/नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत में मतदाताओं की शत्-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सतत् रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र में रहने वाले पहाड़ी कोरवा बसाहटों में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि वे अवश्य मतदान करने प्रेरित हों और विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो। जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बसाहटों में जाकर मतदान करने के लिए मतदाताओं को मतदाता न्यौता दिया जा रहा है। साथ ही सभी मतदाताओं को मतदान तिथि तथा समय से अवगत कराते हुए अवश्य मतदान करने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को भी मतदान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने जागरूक किया जा रहा है। मतदाताओं को बिना लोभ-प्रलोभन में आये निष्पक्ष मतदान करने व महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से सभी मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया गया। पहाड़ी कोरवा बसाहटों में महिलाओं ने बैनर और स्लोगन के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। गांव में जाकर लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए ’’चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी’’ ‘‘वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है’’, ’’छोड़ो अपने सारे काम, पहले करें मतदान’’ जैसे कई स्लोगन का दीवार लेखन और नारा लगाते हुए ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ ही मेंहदी, रंगोली जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदान के प्रति सभी मतदाताओं को मतदान के उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने हेतु संकल्प भी दिलाया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1738327088 4397db640488e8a3853e बलरामपुर : बिहान की महिलाओं ने मतदान रंगोली बनाकर दिया मतदान संदेश.
Next Article बलरामपुर : 01 फरवरी को भी नाम निर्देशन की प्रक्रिया रहेगी जारी.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : विधानसभा परिसर में मिलेट कैफे का शुभारंभ
Blog February 23, 2026
शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
Blog February 23, 2026
5 1
⏱️ “काम में देरी नहीं चलेगी” – कलेक्टर की दो टूक, 10 दिन में इतवारी ऑक्सीजोन पूरा करने का अल्टीमेटम
Blog February 23, 2026
घरघोड़ा और तमनार में छात्र नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?