घरघोड़ा | घरघोड़ा जनपद के विभिन्न ग्रामों के सरपंचों ने एकजुट होकर रायगढ़ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान का गर्मजोशी से सम्मान किया।

यह सम्मान समारोह घरघोड़ा स्थित राठिया भवन में आयोजित हुआ, जहां पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक अभिनंदन के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।समारोह में भाजपा जनकल्याण प्रदेश मंत्री परमजीत भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने सरपंचों की एकता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास की नींव पंचायतें हैं और सरपंचों की सक्रिय भूमिका से ही विकास योजनाएं धरातल पर उतरती हैं।

ऐसे आयोजनों से संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा की दिशा और सुदृढ़ होती है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने उपस्थित सभी सरपंचों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों के सशक्तिकरण, अधिकारों की रक्षा और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए सरपंच संघ निरंतर प्रयासरत रहेगा।
